
नयी दिल्ली भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी हो रही है, और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। पीएम ने आगे लिखा, ष्हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले, जो राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-भाजपा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।
बता दें कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कमरे में एक बैठक हुई है। उसमें अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर चर्चा की गई। दोनों दलों के नेताओं ने बैठकर फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। आज से अकाली दल एनडीए के सहयोगी के रूप में राजनीति में काम करेगा। शाह ने कहा कि जब पूरा देश श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मना रहा है, तब हम सभी के लिए यह आनंद का विषय है कि सबसे पुराना साथी अकाली दल लौटकर फिर साथ आया है। मैं अकाली दल के सभी साथियों और सुखबीर सिंह बादल का हृदय से एनडीए में स्वागत करता हूं। अमित शाह ने कहा, कल जब प्रधानमंत्री जी से बात हुई कि एनडीए का विस्तार हो रहा है तो उन्होंने बहुत हर्ष के साथ सुखबीर सिंह बादल को फोन किया। उन्होंने एक प्रकार से भावना व्यक्त की कि अकाली दल के साथ ही एनडीए पूरा होता है। पीएम मोदी और बादल साहब, अटल-आडवाणी और बादल साहब का वर्षों पुराना व गहरा रिश्ता रहा है। भाजपा और अकाली दल का भी एक बहुत गहरा रिश्ता रहा है।
CM योगी “सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान”
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …
PM मोदी “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा”
नयी दिल्ली भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी …
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ीं मुश्किलें, तीनों आरोप जांच में सही पाए गए..!
बरेली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नए नियमों को लेकर विरोध जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी और मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही …
BJP के मजबूत गढ़ नागपुर में CJP का शक्ति प्रदर्शन, संविधान दिवस पर अभिजीत दीपके की रैली
मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में रैली करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ का नारा दिया गया है। रैली शाम चार बजे …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का बना केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया
नयी दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इनोवेशन, आरएंडडी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है। साथ ही कहा कि देश का टेलीकॉम सेक्टर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरा है। टेलीकॉम स्टार्टअप्स और …
काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक, जीपीएस से खुद चलेगा ऑडियो टूर
वाराणसी वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानना अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। गंगा के किनारे बसे 84 घाटों का इतिहास, उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व अब पर्यटक अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर …






