Uncategorizedunnaoउत्तर प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*

विश्व शांति सेवा समिति, उन्नाव के तत्वावधान में माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता के आयोजकत्व में रामलीला मैदान, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव में दिनांक 28.11.2026 से 04.12.2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 14:30 बजे से 17:30 बजे तक कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत आज दिनांक 27.11.2026 को श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं श्री आयुष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्क निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय

Like us share us

Related Articles

Back to top button