
नयी दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच हो और जांच का दायरा ट्रस्ट की कार्यप्रणाली एवं सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों तक होना चाहिए तथा विशेष जांच दल (एसआईटी) को सीधे और केवल उच्चतम न्यायालय को रिपोर्ट करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा चुने गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े पदाधिकारियों वाले ट्रस्ट ने देशवासियों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि अब बार-बार यह साबित हो रहा है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तिकड़ी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और उनकी गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है।

रमेश ने दावा किया कि ताजा खुलासे के मुताबिक, चंपत राय के नेतृत्व में पहले शिरडी साई मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर और अन्य मंदिरों की दान व्यवस्था का अध्ययन किया गया था। उन्होंने सवाल किया कि जब दूसरे मंदिरों की दान व्यवस्था का अध्ययन किया गया था, तो अयोध्या के राम मंदिर में पारदर्शी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई, और दान की गिनती, सुरक्षा और बैंक में धन जमा कराने की जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई? कांग्रेस महासचिव ने यह भी सवाल किया कि क्या ट्रस्ट को पारदर्शी व्यवस्था के उपायों की जानकारी होने के बावजूद जानबूझकर चढ़ावे की चोरी होने दी गई। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की चोरी के कई गंभीर मामले सामने आने के बाद केवल कर्मचारियों को आरोपी बनाकर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता। रमेश ने कहा, भाजपा, आरएसएस और विहिप को भगवान राम के मंदिर से हुई चढ़ावे की चोरी का जवाब देना ही होगा। उन्होंने मांग की कि राम मंदिर में चढ़ाए गए धन का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि आस्था के साथ जवाबदेही भी अनिवार्य है।
CM योगी: काशी में गंगा और तमिलनाडु में कावेरी, पर संस्कारों की धारा एक
विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर …
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: CM योगी के नेतृत्व में उ.प्र. में आया ‘राम राज्य’
विजय कुमार निगम वाराणसी:- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां ‘राम राज्य’ का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती …
Delimitation Bill पास हुआ तो यूपी में 650 तक हो सकती हैं विधानसभा सीटें, अमित शाह ने बताई पूरी योजना
नयी दिल्ली महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक भी संसद में पेश करने जा रही है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की अधिकतम संख्या बढ़ाने की योजना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी …
CM योगी : UP के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें
बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले …
Delimitation Bill लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, देश को नुकसान होगा: खरगे
नयी दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने …
पीएम मोदी: महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी। संसद में सोमवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो …
PM मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी पर कांग्रेस का हमला, लगाए गंभीर आरोप
नयी दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स …
कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे
श्रीनगर कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है और श्रीनगर में लगातार पांचवीं रात इस मौसम की अब तक की सबसे कम तापमान वाली रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में बुधवार रात …
छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल
छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …
सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …



