
विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर भाव एक हैं, परंपराएं विविध हैं पर संस्कृति एक है और यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री शनिवार को वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बटन दबाकर 12 दिसंबर तक चलने वाले इस पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) द्वारा संत तिरुवल्लुवर के ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ के सभी 1,330 दोहों के 50 से अधिक भारतीय भाषाओं में अनुवादित ग्रंथों का डिजिटल विमोचन भी किया। कार्यक्रम में यू.ई. सिंदुजा ने तिरुक्कुरल पर गायन प्रस्तुति दी।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से हुई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में जो काशी तमिल संगमम् एक प्रयोग के रूप में शुरू हुआ था, आज वह एक जनआंदोलन बन चुका है। चौथे संस्करण की थीम ‘तमिल करकलम’ के बाद इस बार थीम ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम’ अर्थात तिरुक्कुरल का अभ्यास करें रखी गई है। इसके तहत देश के 1,000 उच्च शिक्षण संस्थानों के एक-एक विद्यार्थी तिरुक्कुरल पर शोध व प्रस्तुति देंगे तथा तमिलनाडु के लगभग 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश के विद्यालयों व महाविद्यालयों में इसका अध्यापन करेंगे। तमिलनाडु से आए करीब 1,400 अतिथि काशी के साथ प्रयागराज और अयोध्या का भी दर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि तिरुक्कुरल के तीन खंड अराम (धर्म), पोरुल (अर्थ) और इनबम (काम) सनातन परंपरा के मूल आधार हैं। संत तिरुवल्लुवर का यह संदेश कि जन्म से सभी समान हैं और भेद केवल कर्म से होता है, उपनिषदों और श्रीमद्भगवद्गीता के चिंतन का ही विस्तार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्क ट्वेन ने काशी के बारे में कहा था कि यह इतिहास से भी पुरानी और परंपरा से भी प्राचीन है। यहीं सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पहला उपदेश दिया, भगवान पार्श्वनाथ ने जन्म लिया, कबीर ने वाणी दी, संत रविदास ने समरसता सिखाई और तुलसीदास जी ने रामचरितमानस को जन-जन की भाषा बनाया। स्वतंत्र भारत में लंबे समय तक यह नगरी उपेक्षित रही। पहले यहां आस्था थी लेकिन व्यवस्था नहीं थी, भीड़ थी पर सुविधा नहीं थी।
आज डबल इंजन सरकार में आस्था भी है और व्यवस्था भी। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद चार वर्षों में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में आए, जिनमें 70 फीसदी दक्षिण भारत से थे। इससे डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। नाविक, पुजारी, व्यापारी, गाइड और होटल कर्मियों की आजीविका सशक्त हुई है। जहां आस्था चलती है, वहां आजीविका भी चलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी को ज्ञान (बीएचयू व आईआईटी मद्रास की साझेदारी), अध्यात्म (काशी-प्रयागराज-अयोध्या स्पिरिचुअल सर्किट), कनेक्टिविटी (वायु, सड़क, रेल, रोपवे व जलमार्ग) और अर्थव्यवस्था (हेरिटेज, हॉस्पिटैलिटी व हाई-टेक कनेक्टिविटी) के चार स्तंभों पर वैश्विक केंद्र बनाया जा रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट विस्तार, नमो घाट, इंटरनेशनल स्टेडियम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और देश की पहली अर्बन रोपवे परियोजना काशी की नई पहचान हैं। केंद्र सरकार ने जुलाई में 25,000 करोड़ रुपये की लागत से दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिससे यात्रा समय आधे से कम हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयाग में गंगा-यमुना के संगम से तीर्थराज बनता है और काशी में गंगा की ज्ञान परंपरा व तमिल की अमृत परंपरा के संगम से राष्ट्र का चैतन्य जागृत होता है। 15वीं सदी में पांड्य नरेश द्वारा स्थापित ‘तेनकाशी’, महर्षि अगस्त्य के ‘अगत्तियम’ व ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ और काशी के अगस्त्य कुंड से लेकर आदि शंकराचार्य, जगद्गुरु रामानुजाचार्य, संत कुमार गुरुपरर और महाकवि सुब्रमण्य भारती तक दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक धारा एक रही है।
नट्टुकोट्टई चेट्टियार समाज 200 वर्षों से प्रयागराज के त्रिवेणी जल से रामेश्वरम् और कोटि तीर्थ जल से काशी विश्वनाथ का अभिषेक कर रहा है। केदार घाट, हनुमान घाट और हरिश्चंद्र घाट आज भी ‘मिनी तमिलनाडु’ के रूप में जीवंत हैं, वहीं नई संसद में स्थापित पवित्र ‘सेंगोल’ तमिल परंपरा के प्रति राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक है।
CM योगी: काशी में गंगा और तमिलनाडु में कावेरी, पर संस्कारों की धारा एक
विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर …
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: CM योगी के नेतृत्व में उ.प्र. में आया ‘राम राज्य’
विजय कुमार निगम वाराणसी:- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां ‘राम राज्य’ का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती …
Delimitation Bill पास हुआ तो यूपी में 650 तक हो सकती हैं विधानसभा सीटें, अमित शाह ने बताई पूरी योजना
नयी दिल्ली महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक भी संसद में पेश करने जा रही है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की अधिकतम संख्या बढ़ाने की योजना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी …
CM योगी : UP के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें
बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले …
Delimitation Bill लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, देश को नुकसान होगा: खरगे
नयी दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने …
पीएम मोदी: महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी। संसद में सोमवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो …
PM मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी पर कांग्रेस का हमला, लगाए गंभीर आरोप
नयी दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स …
कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे
श्रीनगर कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है और श्रीनगर में लगातार पांचवीं रात इस मौसम की अब तक की सबसे कम तापमान वाली रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में बुधवार रात …
छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल
छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …
सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …



