उत्तर प्रदेशताजा खबरेराष्ट्रीय

UP कुशीनगर में मॉब लिचिंग : शिक्षक की हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला और…

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार सुबह एक शिक्षक की हत्या के आरोपी को भीड़ ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर पुलिस तमाशबीन बनी रही। आरोपी पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला था। घटना तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव की है।

बिहार में शिक्षक था सुधीर, घर में सोते वक्त घटना

रामपुर बंगरा निवासी सुधीर सिंह सीमावर्ती प्रांत बिहार में शिक्षक थे। सोमवार सुबह सुधीर घर में सो रहे थे। करीब 8 बजे स्कूटी से आया बदमाश घर में घुस गया। बदमाश ने सुधीर पर ताबड़तोड़ तीन फायर किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह छत पर चढ़ गया। जहां से वह हवाई फायरिंग करने लगा।

बदमाश पर टूट पड़े ग्रामीण

शिक्षक की हत्या की सूचना मिलने पर लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बदमाश की घेराबंदी करते हुए पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस करीब डेढ़ घंटे के बाद पहुंची। पुलिस को देखते हुए हमलावर ने अपने दोनों हाथ ऊपर करते हुए सरेंडर करने की कोशिश की। छत से नीचे उतरते ही भीड़ बदमाश पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिसवालों की मौजूदगी में बदमाश की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button