ताजा खबरेबड़ी खबरस्वास्थ्य

लाल सेब एंटी एजिंग और वेट लॉस समेत जानें बड़े फायदे..

लाल सेब से बेहतर हैं हरे रंग के सेब, एंटी एजिंग और वेट लॉस समेत जानें बड़े फायदे


बाजार में लाल और हरे दोनो प्रकार के सेब पाए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग लाल सेब को ही खरिदना पसंद करते हैं, क्योकि उन्हें हरे सेब के बारे में कोई ज्ञान नही होता है।

हरा सेब खाने में थोड़ा खट्टा होता है इसलिए इन्हें महिलाएं खाना ज्यादा पसंद करती है। लाल सेब के मुकाबले हरे सेब में ज्यादा पोशाक गुण पाए जाते हैं।

ग्रीन एप्पल में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और फाइबर की भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

यह कई प्रकार के रोग में काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको इसके फायदे के बारे में विस्तार में बताने वाले हैं।

हरे सेब खाने के फायदें


हरा सेब खाने से कई प्रकार के रोग में आराम मिलता है, और इसके वजह से आप स्ट्रांग दिखाई देते हैं जैसे किचेहरे पर चमक, बालों की जड़ों को मजबूती और लम्बी उम्र तक आप युवा दिखेंगे।


त्वचा कैंसर से बचाव


ग्रीन एप्पल में विटामिन सी पाया जाता है जो कि फ्री रेडिकल्स सेल्स से होने वाले नुक्सान को रोकने में मदत करता हैं । इसके अलावा स्किन कैंसर का ख़तरा भी कम हो जाता है।
अल्जाइमर से बचाव


हर दिन हरा सेब खाने से बुढ़ापे में न्यूरोलॉजिकल बीमारियाँ जैसे अल्जाइमर का ख़तरा कम हो जाता है।


अल्जाइमर एक ऐसा रोग होता है जिसकी वजह से इंसान को भूलने की बीमारी हो जाती है। उदहारण के लिए जैसे ब्रश किया और भूल गया, किसी से मिला और भूल गया।


अस्थमा से बचाव


हरा सेब खाने से अस्थमा की बीमारी पर ब्रेक लग जाता है। आपको बता दें कि अस्थमा एक हाइपरसेंसिटिव एलर्जी विकार है। यह एक बुरी बीमारी है।


बालों को झडऩे से रोकना


हरे सेब को खाने से बालों के झडऩे की समस्या कम हो जाती है और बाल जड़ो से मजबूत हो जाते हैं।
त्वचा के लिए लाभदायक

हरे सेब में विटामिन ए, बी और सी सब कुछ पाया जाता है जो कि चेहरे की चमक बनाये रखने में मदद करता है। त्वचा लंबे समय तक जवान रहती है और आँखों के नीचे डार्क सर्कल भी नही होते हैं।
एंटी-एजिंग का काम करता है


एंटीऑक्सिडेंट, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, और हरे सेब के रस में मौजूद फिनोल, समय से पहले बूढ़ा होने में देरी करते हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button