अंतरराष्ट्रीयताजा खबरेबड़ी खबर

95 साल की उम्र में करती हैं खतरनाक मूव, Video Viral

बढ़ती उम्र में जहां इंसान चलने फिरने से भी मजबूर हो जाता है, लेकिन अगर कोई जिंदगी के नौ दशक देखने के बाद भी चुस्त दुरुस्त हो यही नहीं जिमनास्ट में भी महारत रखता

हो तो आप उसे क्या कहेंगे. यकीनन आप उसे देखकर हैरान रह जाएंगे. दरअसल, इनदिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग महिला को जिमनास्ट के मूव करते देखा जा सकता है.

आपको ये जानकर हैरानी होगी वीडियो में दिख रही महिला की उम्र 95 साल है और वह इस उम्र में भी 20 साल की किसी जवान जिमनास्ट को मात दे सकती हैं.

इस वीडियो को रैक्स चैपमैन नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया था. जिसे बाद में भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने रिट्वीट किया है. वीडियो में दिख रही जिमनास्ट का नाम जोहाना क्वास है जो जर्मनी में रहती हैं

. 95 साल की जोहाना इस उम्र भी में एकदम फिट हैं और किसी जवान जिमनास्ट की तरह से मूव करती है. वीडियो को देखकर यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे.

आप उनके चेहरे से ही पहचान सकते हैं कि जोहाना बुजुर्ग हैं लेकिन फुर्ती के मामले में वह किसी भी मात दे सकती है.

इस वीडियो को रैक्स चैपमैन ने 23 दिसंबर को ही शेयर किया था. उसके बाद ये वायरल होने लगा. इतने कम घंटों में ही ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया.

अब तक इस वीडियो को छह लाख 65 हजार 200 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही इस वीडियो को अब तक 20 हजार 800 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं.


वहीं इस वीडियो को अब तक 3400 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है. वहीं तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं

. चैपमैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, दुनिया की सबसे बुजुर्ग जिमनास्ट से मिलिए- जोहाना क्वास. वह जर्मनी में रहती हैं

और इसी साल 95 साल की हुई हैं. उन्होंने लिखा है उम्र सिर्फ एक नंबर मात्र है.

Like us share us

Related Articles

Back to top button