अंतरराष्ट्रीयताजा खबरेबड़ी खबर

रमजान में दुबई के रेस्टोरेंट से कई पाबंदी हटीं, जानें- क्या हुआ बदलाव | Dubai

 रमजान के दौरान वर्षो से चली आ रही कुछ परंपराओं को दुबई में समाप्त कर दिया है। हर साल रमजान में दिन के समय सभी रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के लिए पर्देदारी अनिवार्य थी। दिन में खाना खिलाने की अनुमति लेना भी जरूरी होता था। अब ये दोनों अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। नियमों में यह परिवर्तन इस मुस्लिम देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। अब न तो दिन में खाना खिलाने में पर्देदारी किया जाना जरूरी होगा और न ही किसी नियामक संस्था की अनुमति आवश्यक होगी।

Dubai parts with curtain covers for restaurants in Ramadan, Travel News, ET  TravelWorld

नियमों के परिवर्तन की जानकारी यहां के आर्थिक विकास विभाग ने दी है। रमजान में मुस्लिम दिनभर कड़ा उपवास रखते हैं और पानी भी नहीं पीते। इन्हीं लोगों की सुविधा के लिए खाने और पीने दोनों के लिए पर्देदारी अनिवार्य की गई थी। अब यह पाबंदी हटा दी गई है। दुबई में यह परिवर्तन 2016 से शुरू किया गया है। जब रमजान के दौरान दिन के समय अल्कोहल की बिक्री में भी ढील दी गई थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button