ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुड

The Family Man 2 की रिलीज़ डेट को लेकर आया नया अपडेट | Bollywood Latest Update

अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न का इंतज़ार इसके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। सीरीज़ की रिलीज़ डेट को लेकर आ रहे अपडेट्स पर फैंस की पैनी नज़र बनी हुई है। वहीं, अमेज़न प्राइम के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी फैन लगातार पूछताछ तक रहे हैं कि दूसरा सीज़न कब आएगा। हालांकि, पिछले दिनों ख़बर आयी थी कि द फैमिली मैन सीज़न 2 अगले महीने स्ट्रीम किया जा सकता है।उधर, पहले सीज़न में मनोज बाजपेयी की टीम के ऑफ़िसर का किरदार निभाने वाले एक्टर सनी हिदूजा ने जागरण डॉटकॉम से बातचीत में संकेत दिये थे कि दूसरे सीज़न के बारे में जल्द आधिकारिक सूचना आ सकती है। हालांकि, उन्होंने कोई टाइम फ्रेम नहीं बताया। 

The Family Man 2 ની રિલીઝ ડેટને લઈને આવ્યા નવા અપડેટ, Amazon Prime Video એ  યુઝર્સને આપ્યો આ જવાબ New update on the release date of The Family Man 2, Amazon  Prime

बता दें, द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न पहले 12 फरवरी को रिलीज़ होने वाला था, मगर उससे ठीक पहले तांडव को लेकर मचे बवाल के बाद सीरीज़ की रिलीज़ स्थगित कर दी गयी थी। फिर ख़बर आयी थी कि दूसरा सीज़न मई में आ सकता है। द फैमिली मैन का पहला सीज़न 20 सितम्बर 2019 को स्ट्रीम किया गया था और इसे काफ़ी सफलता मिली थी। इस स्पाई थ्रिलर सीरीज़ में मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी नाम का किरदार निभाते हैं, जो गुप्तचर संस्था T.A.S.C में सीनियर एनालिस्ट है। शारिब हाशमी उनके सहायक के किरदार में हैं। दूसरे सीज़न में सामंथा अक्कीनेनी भी एक ख़ास किरदार में दिखेंगी। 

तारीख़ की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, मगर अमेज़न प्राइम के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर इसको लेकर सरगर्मी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को प्राइम ने द फैमिली मैन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें मनोज बाजपेयी और प्रियामणि के साथ कुछ प्रमुख किरदारों को दिखाया गया था। इन तस्वीरों पर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सीरीज़ की रिलीज़ डेट जाननी चाही। 

वहीं, लेट्स ओटीटी ने ट्विटर पर दावा किया है कि द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न 11 जून को आ सकता है। इसमें बताया गया कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेज़ी भाषाओं में डबिंग का काम पूरा हो चुका है और सभी भाषाओं में सीज़न 2 एक साथ रिलीज़ किया जाएगा। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button