उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

वैक्सीन कैम्प आयोजित – हाजी रेहान खां ने वैक्सीन लगवाई | Bahraich Latest News

 बहराइच | नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खां ने आज बुधवार को दरगाह शरीफ स्थित वार्ड नोरैया के पलरी बाग में सभासद प्रतिनिधि सज्जन खां के आवास के सामने कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु स्वस्थ्य विभाग के कैम्प पर पहुंच कर “को वैक्सीन” लगवाई । रेहान खां ने वार्ड के लोगों से अपील करते  हुवे कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुवे सुरक्षा की दृष्टि से यह वैक्सीन लगवाना बहुत ही जरूरी है उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से आम लोगों को  सुरक्षित रखने के लिये सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है हम सभी का यह कर्तब्य है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयास को सफल बनाने के लिये पूरा सहयोग दें। वार्ड नोरैया में वैक्सीन लगाने हेतु आयोजित स्वस्थ्य कैम्प में  हाजी रेहान के साथ  ही स्टाफ नर्स श्रीमती पिनकी कुमारी  व सहायक अरुण मौर्या ने लगभग 15 लोगों को वैक्सीन लगाई। उनके साथ आशा बहु रेखा व शबाना भी मौजूद थीं।  

सभासद प्रतिनिध सज्जन खां ने बताया कि आयोजित कैम्प के दौरान बकरीदी,सगीर,मो0 इसराइल, ताज मो0, कादिर,जगनावा, इसरारुल हक़, अच्छन, आरिफ समेत कईं अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई गई।कैम्प के दौरान  वार्ड वासियों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिये सभासद प्रतिनिधि सज्जन खां के साथ सभासद विनोद कुमार श्रीवास्तव राजू, सभासद प्रतिनिधि अनीस खां ,शकील खां, उबैद अहमद खां एडवोकेट, के के सक्सेना,मो0 इक़बाल खां, मिज्जन खां ठेकेदार आदि लोग भी मौजूद थे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button