बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

पति राज कौशल के निधन के बाद पहली बार मां के साथ घर से बाहर स्पॉट हुई मंदिरा बेदी | Bollywood Update

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपने पति के निधन के बाद बुरी तरह से टूट गई थी। लेकिन अब वो खुद को संभालते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने मां के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो दोनों कोविड- 19 प्रोटोकॉल्स का पालन भी करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति राज कौशल को याद करते हुए तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों डिर्कं का ग्लास लेकर बैठे हुए हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि दोनों किसी चीज का जश्न मना रहे हैं। दोनों के गले में एक मेडल भी नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। बल्कि उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखने के बजाय टूटे दिल वाली ईमोजी शेयर की है। वहीं उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी को हटा कर एक ब्लैक फोटो को लगा दिया है।

Mandira Bedi was spotted outside house with her mother first time after  death of husband Raj Kaushal, watch video

आपको बता दें कि राज कौशल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता व निर्देशक थे। उन्हें मात्र 49 की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने ‘बेखुदी’, ‘प्यार में कभी-कभी’, ‘शादी का लड्डू’, ‘एंथनी कौन है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। वहीं मंदिरा और राज के दो बच्चे भी हैं।

मंदिरा की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ वॉक के दौरान बातचीत करती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिरा पैपराजी को बिना कोई प्रतिक्रिया दिए निकल जाती हैं। मंदिरा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button