अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अखिलेश के बाद शिवपाल यादव भी पहुंचे कानपुर, मनीष के स्वजन से मिलने प्रियंका भी आ सकती हैं कानपुर | Manish Gupta Murder

 पुलिस की रेड के दौरान गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के बाद अब मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कानपुर पहुंचने से पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़क मार्ग से कानपुर जाकर मनीष गुप्ता के पिता तथा पत्नी मीनाक्षी से भेंट की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी कानपुर पहुंचे हैं, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा का भी शाम तक लखनऊ से कानपुर जाने का कार्यक्रम है।

Kanpur businessman's body had stick marks, injury on head led to death -  India News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या पर आश्चर्य जताने के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। शिवपाल सिंह यादव के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी लखनऊ दौरे के बीच में ही शाम तक कानपुर जाकर मनीष गुप्ता के स्वजन से मिलने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में बैठक के बाद शाम को चार बजे के बाद कानपुर दौरे पर जा सकती हैं।  

Like us share us

Related Articles

Back to top button