अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेराजनीति

अखिलेश का सरकार से सवाल, कानपुर पुलिस को सार्थक कदम उठाने के लिए कौन रोक रहा

एडीजी (ADG) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना की एफआईआर के फौरन बाद से पुलिस की कई टीमें लगा दी गई थीं. आज सुबह गांव पारा में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ (Encounter) हुई. लखनऊ/गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में एक व्यापारी के 8 वर्षीय पुत्र नमो गुप्ता (Namo Gupta) के अपहरण (Kidnapping Case) मामले में यूपी पुलिस (UP Police) ने 17 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में सपा प्रमुख् अखिलेश यादव ने कहा कि गोण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत बच्चे की सकुशल वापसी सराहनीय है. अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि बच्चे के परिवार ने अब जाकर राहत की सांस ली होगी. अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि कानपुर में अपहृत युवक की हत्या के बाद उसकी लाश क्यों नहीं मिली? वहां ‘कौन’ पुलिस को सार्थक क़दम उठाने से रोक रहा है? इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना की एफआईआर के फौरन बाद से पुलिस की कई टीमें लगा दी गई थीं. आज सुबह गांव पारा में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ हुई. अपहरणकर्ता गाड़ी से बच्चे को किसी दूसरी जगह ले जा रहे थे अपहृत बच्चे नमो को सकुशल बरामद किया गया और इस दौरान दो बदमाश उमेश यादव और दीपू कश्यप घायल हुए. वहीं सूरज पांडे, उनकी पत्नी छवि पांडेय और उनका छोटा भाई राज पांडेय गिरफ्तार किया गया है. घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है.

Like us share us

Related Articles

Back to top button