Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

CM योगी: INDIA गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।  मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करूंगा।   मुख्यमंत्री ने एक तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन की अराजकता पर सवालिया निशान उठाया तो दूसरी तरफ देशवासियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित पर जोर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश के लगभग 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में 1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया जा …

Like us share us

CM योगी: INDIA गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में …

Like us share us

CM योगी: उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

विजय कुमार निगम लखनऊ:-आगामी पर्व-त्योहार उल्लास, उमंग, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना पर्वों के उल्लास में खलल न डाल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों …

Like us share us

CM योगी ने दीपावली के बहाने साधा निशाना,”आसमान में उड़ने से पहले ही बुझ गया, पटाखा रॉकेट बनकर रह गए राहुल गांधी”

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना उस पटाखा रॉकेट से की जो बार-बार लॉन्च किए जाने की कोशिशों के बावजूद उड़ान नहीं भर पाता और धुआं छोड़कर बुझ जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक राष्ट्रीय राजनीतिक नेता के रूप में पेश करने के प्रयासों …

Like us share us

अनिल अंबानी समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, दो निजी विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति जब्त

नयी दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने समूह से जुड़े दो निजी हवाई जहाजों सहित करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्राड …

Like us share us

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को मिल सकता है फायदा, कच्चे तेल और डॉलर पर रह सकती है नजर

नयी दिल्ली । अमेरिका के मिडटर्म चुनाव (मध्यावधि चुनाव) में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में हलचल तेज कर दी है। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी व्यापार नीतियों, प्रमुख उद्योगों के नियामकीय ढांचे और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य पर असर पड़ सकता …

Like us share us

दिवाली से ठीक पहले अमूल ने दिया झटका, बढ़ा दिए घी और बटर के दाम

नयी दिल्ली दिवाली से पहले देश के आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के मुताबिक, एक किलो घी के कार्टन की कीमत 630 रुपये से बढ़ाकर 680 रुपये कर दी गई है। …

Like us share us

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288 अंक चढ़कर …

Like us share us

‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

‘मेरे राम, तेरे कृष्ण’ विवाद के बाद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैें कि भगवान राम के पांच पिताजी थे। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है।  अखिलेश ने कहा, ‘ये सनातन विरोधी किसके …

Like us share us

‘सजा दिलाकर ही मानेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दी शिकायत

 कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में दिए विवादित बयान को लेकर सांसद पप्पू यादव थाने पहुंचे। पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पप्पू यादव भगवान कृष्ण पर की …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button