ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने फिल्म इंडस्ट्री में किए 52 साल पूरे, बिग बी ने इस अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया | Bollywood Latest News

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय की लिए जाने जाते हैं। यही वजह है जो उन्हें हर जनरेशन के दर्शक पसंद करते हैं। आज अमिताभ बच्चन को अभिनय की दुनिया में 52 साल हो चुके हैं। इन 52 सालों में उन्होंने एक से बढ़कर फिल्में और अभिनय किए हैं।

Amitabh Bachchan completes 52 years in Bollywood, says 'aaj hi ke din' |  Entertainment News,The Indian Express

उन्होंने अपनी सभी सुपरहिट फिल्मों के किरदारों का एक कोलाज साझा किया है। इस कोलाज में अमिताभ बच्चन का लगभग हर हिट किरदार नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘अमिताभ बच्चन के 52 साल’। इस तस्वीर के साथ खास पोस्ट साझा कर बिग बी ने फैंस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ’52 साल..!!! इस संकलन के लिए सभी फैंस का धन्यवाद.. अभी भी सोच रहा था कि यह सब कैसे हुआ।’

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कोलाज की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल बिताने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अमिताभ बच्चन को अभिनय की दुनिया में 52 साल पूरे होने पर कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा कर दर्शकों के लिए आभार भी जताया है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर खास तस्वीर साझा की है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button