
नफीस बेग रिपोर्टर उन्नाव । आज दिनांक 08.08.2026 को श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में, थाना प्रभारी दही श्री ज्ञानेंद्र सिंह व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन चौपाल के रूप में ग्राम सराय कटिहार में डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति के साथ महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह और उनकी टीम व प्रधानाध्यापिका द्वारा एक औषधीय पेड़ लगाया गया और एक पेड़ मां के नाम अभियान का सफल संदेश दिया गया।

विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं एवं वहां उपस्थित ग्राम की महिलाओं के साथ बहू बेटी सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस गांव के आगे ग्राम सचिवालय में ग्राम प्रधान नरेंद्र सुनील साहू जी के सहयोग से थाना दही की म0आ0 मांडवी,म0आ0 प्रिया, म0आ0 नेहा, म0आ0 अनामिका, म0आ0 सोनम, म0आ0 पूजा चौधरी ने अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में माता बहनों को जमा किया गया जिनमें अधिक से अधिक मात्रा में मां बेटी सास बहू नंद भौजाई को एकत्रित किया गया। निरीक्षक रेखा सिंह, डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव और पूरी टीम द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित महिलाओं को समझाया गया कि हमेशा सास को मां और बहू को बेटी का दर्जा देना चाहिए। एक दूसरे में यही प्यार शुरू से बना रहा तो कभी लड़ाइयां नहीं होगी। साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त मिशन शक्ति के पंपलेट का वितरण किया गया। शासन द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबरो की विस्तृत जानकारी दी। ग्राम प्रधान के सहयोग से आगामी 15 अगस्त 2026 के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
यूपी में लखनऊ समेत 25 जिलों में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मंजूरी, स्थानीय किसानों को मिलेगा लाभ.
उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में खाद्य प्रसंस्करण की नई इकाइयां लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इन पर 276.80 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सरकार ने 51 परियोजनाओं को मंजूरी देने के साथ 65.55 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। इन इकाइयों में स्थानीय किसानों की उपज को प्राथमिकता से इस्तेमाल किया …
‘CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और वोट चोरी रोकना हमारा मिशन’, INDI गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले नेता.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंडी गठबंधन के नेताओं, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के लिए चाय का आयोजन किया। चाय पर चर्चा के बाद INDI गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा, ‘CEC …
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन दे सकते हैं इस्तीफा, पीएम मोदी को लेटर में बताई ‘मन की बात’
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देना और अपनी राज्यसभा छोड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह जमीनी स्तर की राजनीति में लौटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में मुरुगन ने कहा कि वह पूरे राज्य में पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान …
‘सपा का संबंध माफिया-अपराधियों से रहा, शिक्षित और सभ्य समाज से नहीं’, बरेली में बोले सीएम योगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली क्लब मैदान में शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर शिक्षा की उपेक्षा करने और माफिया-अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा सरकार के एक पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री का किस्सा सुनाते हुए दावा किया कि गोरखपुर में …
नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की तृतीया पर मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है। मां चंद्रघंटा के दिव्य स्वरूप का संदेश मुख्यमंत्री ने लिखा …
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रहरियों को अब मिलेगा 3500 रुपये मानदेय, सीएम योगी बरेली में करेंगे घोषणा.
गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के सहयोगी ग्राम प्रहरियों के मानदेय में प्रतिमाह एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 2500 रुपये के स्थान पर 3500 रुपये मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 68 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए घोषणा करते हुए सम्मानित …
प्रदेश में 23 अक्तूबर को इन लोगों को मिलेगा अवकाश, विशेष मतदान के लिए शासन ने दी छुट्टी की स्वीकृति
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के तहत आगामी 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ …
“मिशन नारीशक्ति को अपनी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति जागरुक कराता.”
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 07 महिलाओं को किया गया सम्मानित महिला सशक्तीकरण, नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया सम्मानित। आज दिनांक 13.10.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत रिजर्व …
मिशन शक्ति अभियान के तहत सफीपुर पुलिस ने शिक्षिका, नर्स एवं मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, बालिकाओं को सुरक्षा एवं योजनाओं के प्रति किया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2026 को थाना सफीपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र स्थित कालिंदी गुप्ता इंटर कॉलेज, सफीपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सफीपुर एवं मिशन शक्ति …



