उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

धर्मवीर प्रजापति ने की होमगार्ड विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | Latest News Update

धर्मवीर प्रजापति को मिला कारागार एवं होमगार्ड विभाग, अब सुधर सकती है  विश्वविद्यालय की हालत | Dharamveer Prajapati got prison and home guard  department, now the condition of the ...

लखनऊ 13 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने आज होमगार्ड्स मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने वाह्य प्रतिष्ठामनों में 34 माह के ड्यूटी भत्ता के लम्बित एरियर के भुगतान, होमगार्डस स्वतयंसेवकों के जन्मतिथि के विवादित प्रकरणों, दिवंगत होमगार्डस के नामिनी को अनुग्रह राशि के भुगतान, होमगार्डस के डाटा फीडिंग, उपयोगकर्ता विभागों द्वारा होमगार्डस की
ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति के अंकन के संबन्ध में विस्तृत चर्चा की। संबन्धित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने वर्दी का सम्मान करने एवं उच्च स्तरीय वर्दी धारण करने, अधीनस्थों की समस्या का शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों द्वारा विभाग का नाम ऊॅचा करने के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री प्रजापति ने रैतिक परेड सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में होमगाडर््स विभाग के अधिकारियों एवं जवानों सहित लगभग 800 लोगों के साथ बड़ा खाना में सम्मिलित हुए। इस सामूहिक भोज में अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार, पुलिस महानिदेशक,कमाण्डेन्ट जर्नल  विजय कुमार मौर्य सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित रहे।श्री प्रजापति ने 12 दिसम्बर को आयोजित रैतिक परेड में सम्मिलित सशत्र प्लाटूनों में से बेस्ट प्लाटून टोली नं0-1 पुरूष प्लाटून, को प्रथम स्थान, प्लाटून नं0-09 महिला प्लाटॅन को द्वितीय स्थान एवं टोली नं0-12 फायर फायटिंग को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उनके कमाण्डर क्रमशः प्लाटून कमाण्डर  राजेश कुमार सिंह को 7500 , विनीता सिंह को 5000 रूपये एवं  हिमांशु वर्धन को 4000 रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। रैतिक परेड में प्रथम बार सम्मिलित किये गये मोटरसाइकिल सवार दस्ते के अविस्मरणीय प्रदर्शन के दृष्टिगत उसमें सम्मिलित जवानों हेतु 5000 रूपये के विशेष पुरस्कार की घोषणा  की।

Like us share us

Related Articles

Back to top button