
नयी दिल्ली । अमेरिका के मिडटर्म चुनाव (मध्यावधि चुनाव) में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में हलचल तेज कर दी है। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी व्यापार नीतियों, प्रमुख उद्योगों के नियामकीय ढांचे और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य पर असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव भारत सहित दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं पर भी देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना के चलते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बाजार इस संभावना को भी ध्यान में रख रहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के मजबूत स्थिति में आने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान से जुड़े तनाव को कम करने का दबाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ सकती है। हालांकि डेमोक्रेट्स की जीत के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक (दोपहर 1.54 बजे के करीब) डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया, तो वहीं ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.2 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करती नजर आई। विशेषज्ञों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का भारत के लिए सबसे बड़ा लाभ कम कच्चे तेल की कीमतों के रूप में सामने आ सकता है। कम तेल कीमतों से आयात बिल घटेगा, रुपए पर दबाव कम होगा और मुद्रास्फीति नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर और नरम ट्रेजरी यील्ड विदेशी निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ा सकते हैं, जिससे भारतीय बाजारों में निवेश प्रवाह को समर्थन मिल सकता है।

हालांकि विश्लेषकों का यह भी कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर तत्काल कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने की संभावना कम है। चुनाव परिणामों के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति के पास विदेश नीति और व्यापार से जुड़े कई मामलों में व्यापक कार्यकारी अधिकार बने रहेंगे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वित्तीय सेवाओं, ऊर्जा और कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों पर अल्पकालिक दबाव बन सकता है, क्योंकि डेमोक्रेटिक प्रभाव बढ़ने की स्थिति में सख्त नियामकीय निगरानी और भविष्य में करों में वृद्धि की आशंका बढ़ सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से ऊर्जा कंपनियों की आय पर भी असर पड़ सकता है। विश्लेषकों का यह भी मानना है कि डेमोक्रेटिक नियंत्रण वाली कांग्रेस राष्ट्रपति ट्रंप की शुल्क (टैरिफ) नीतियों पर अधिक निगरानी रख सकती है और कुछ मामलों में विधायी चुनौतियां पेश कर सकती है। हालांकि टैरिफ व्यवस्था में तत्काल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, क्योंकि व्यापार नीति के कई महत्वपूर्ण अधिकार राष्ट्रपति के पास ही बने रहते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र को लेकर विशेषज्ञ अभी भी सकारात्मक नजरिया रखते हैं। उनका मानना है कि डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई निवेश आने वाले समय में भी जारी रहेंगे। हालांकि सरकारों की भूमिका इन क्षेत्रों में नियमन और बुनियादी ढांचा विकास के मामलों में अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का आकार कितना बड़ा होता है, जिसे 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक रुझानों के शुरुआती संकेत के रूप में भी देखा जाएगा। भारत के लिए फिलहाल कम तेल कीमतें, कमजोर डॉलर और बेहतर वैश्विक निवेश वातावरण सबसे महत्वपूर्ण सकारात्मक कारक माने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …
मुख्यमंत्री योगी “भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …
प्रियंका गांधी “हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है”
नयी दिल्ली संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारा संविधान हर एक भारतवासी का सुरक्षा …
तिरुपति बालाजी मंदिर को 160 करोड़ का सोना दान करेगा कारोबारी, 121 किलो के आभूषण लेकर पहुंचा भक्त
तिरुपति आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त की ओर से किए जा रहे विशाल सोने के दान की चर्चा है। भगवान वेंकटेश्व्र स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाने हैं। इनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) …
कभी भी बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, मंत्रियों-सांसदों ने टालीं यात्राएंय महिला आरक्षण पर नजर
नयी दिल्ली संसद के आगामी सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुला सकती है। इसी आशंका के बीच केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने फिलहाल अपनी यात्राएं टाल दी हैं। …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, पैकेट पर दिखाना होगा ज्यादा चीनी, नमक और वसा का चेतावनी लेबल
नयी दिल्ली खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और वसा की मात्रा को लेकर बढ़ती स्वास्थ्य चिंताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएनएल) को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने को …
CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिससे उनके विदेश जाने पर रोक लगी है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। सौरव दास की विदेश जाने से रोकने के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को दिल्ली …
UP ने रोका मोदी का रथ, इसलिए अब कम बोल रहे हैं पीएम, खरगे ने अमित शाह पर भी साधा निशाना
लखनऊ संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी नारे अबकी बार 400 पार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी के रथ को रोक दिया है। इसी वजह …
दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम, ओवैसी का योगी और अखिलेश पर हमला, बोले, मौकापरस्ती का दौर खत्म
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …




