Main StoriesnewsTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

IPS अधिकारी राठौर किरीट कुमार हरिभाई का ट्रांसफर, वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त पद पर तैनाती

योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को एक आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है। 2010 बैच के आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई का तबादला पीएसी मुख्यालय से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट किया गया है।

पीएसी लखनऊ सेक्टर में दिसंबर 2023 से डीआईजी के पद पर तैनात रहे आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई अब धर्मनगरी वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त का पद संभालेंगे। लखनऊ में 30 जुलाई 2023 को पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस महानिदेश कार्यालय में तैनात हुए राठौर किरीट कुमार हरिभाई इसी वर्ष दिसंबर में डीआईजी के पद पर प्रोन्नत होकर पीएसी लखनऊ सेक्टर में तैनात थे। 30 जनवरी 2024 से उनकी तैनाती लखनऊ में डीआईजी, पीएसी सेक्टर के पद पर दर्ज है। उन्हें 2023 में पुलिस महानिदेशक की ओर से सिल्वर और गोल्ड प्रशंसा डिस्क भी मिली थी।

साइबर ठगी की कोशिश का मामला भी आया था सामने

सितंबर 2025 में राठौड़ उस समय चर्चा में आए थे, जब एक साइबर ठग ने उनके सरकारी सीयूजी नंबर पर फोन कर खुद को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम थाने का पुलिस अधिकारी बताया था। रिपोर्ट के अनुसार, कॉलर ने उनके नंबर से आतंकियों से बातचीत किए जाने का आरोप लगाकर डराने की कोशिश की। राठौड़ ने इसे साइबर ठगी की कोशिश समझते हुए लखनऊ के महानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

गुजरात के एक छोटे से गांव से निकलकर सिविल इंजीनियर बनने और फिर देश की सेवा के लिए आईपीएस अधिकारी तक का सफर तय करने वाले राठौर किरीट कुमार हरिभाई ने जिलों में भी शानदार काम किया। 2010 बैच के IPS अफसर किरीट हरिभाई के पास सिविल व ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2001 में गुजरात के भुज में भूकंप के दौरान राहत कार्यों को देखकर सिविल सर्विसेज में आने का फैसला किया।
राठौर किरीट कुमार हरिभाई कन्नौज, सोनभद्र व पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। इसके बाद एसपी SIT लखनऊ और PAC सेक्टर में DIG की जिम्मेदारी संभाली। इनको उत्कृष्ट सेवा के लिए DGP गोल्ड और सिल्वर कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button