ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडमहाराष्ट्र

The Kapil Sharma Show | कृष्णा अभिषेक ने शो की वापसी के दिए संकेत, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर कही ये बात

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर शुरू हो सकता हैl द कपिल शर्मा शो लोगों को काफी पसंद आता हैl अब कृष्णा अभिषेक ने हालिया पोस्ट के माध्यम से इस ओर इशारा किया है कि यह शो जल्द अपना नया सीजन लेकर आ सकता हैl कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन से यह शो जॉइन किया थाl कृष्णा अभिषेक ने पहले एपिसोड की झलक शेयर की हैl इसमें रोहित शेट्टी, सारा अली खान और रणवीर सिंह नजर आए थेl

The Kapil Sharma Show update, January 24: Krushna Abhishek and Kiku Sharda  take a jibe at Archana Puran Singh; say, 'Tune paisa bahut kamaya' - Times  of India

पिछले महीने ही कृष्णा अभिषेक ने इस बात की जानकारी दी थी कि वह ‘द कपिल शर्मा शो’ को मिस कर रहे हैंl उन्होंने लिखा था, ‘हम सभी इस शो को मिस कर रहे हैंl जल्दी वापिस आना चाहते हैं ताकि आप लोगों का मनोरंजन कर सकेl’ द कपिल शर्मा शो को आखरी बार 31 जनवरी को प्रसारित किया गया थाl यह कपिल के दूसरी बार पिता बनने के पहले की बात हैl कपिल शर्मा फिलहाल ब्रेक पर हैl इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते भी शूटिंग पर रोक लगी हुई हैl हालांकि जैसे ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगीl यह शो एक बार फिर शुरू हो सकता है।

द कपिल शर्मा शो काफी लोकप्रिय शो हैl इस शो में माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया जाता हैl कृष्णा अभिषेक लोकप्रिय कॉमेडियन हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl वह कई शो में नजर आ चुके हैl

कृष्णा मजाक में कपिल से कहते है कि अगर उन्हें मुंबई में रहना है तो उन्हें शेट्टी लोगों से अच्छे संबंध बनाकर रखने होंगेl इसके बाद सभी लोग हंसने लगे थेl कृष्णा अभिषेक ने यह भी लिखा है कि वह जल्द काम करना शुरू करेंगेl कृष्णा अभिषेक लिखते है, ‘यह मेरा पहला एपिसोड थाl कितना उत्साहित और नर्वस थाl पहली बार मैंने कहा था एक करोड़ दो नाl जल्द हम वापस आने वाले हैंl’

Like us share us

Related Articles

Back to top button