Malaika Arora ने किया Arjun kapoor को बर्थडे विश, खास फोटो शेयर कर अभिनेता को बताया ‘सनशाइन’ | Bollywood Update

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस कास मौके पर अर्जुन कपूर को उनके फैंस के साथ ही साथ उनके कई दोस्त बर्थडे विश कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच सबसे खास बर्थडे विश अर्जुन कपूर को मिली है अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा से। मलाइका ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है।

मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सनशाइन’। इसके साथ उन्होंने हार्टशेप इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इस तस्वीर को अर्जुन- मलाइका के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ कमेंट कर अर्जुन को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।

How Malaika Arora Wished Arjun Kapoor On His Birthday? Chaiyya Chaiyya Girl  Shares Unseen Pic To

मलाइका ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें अभिनेत्री ग्रे रंग का ट्रैक पेंट और सफेद रंग की जैकेट पहनी हुई हैं। वहीं अर्जुन कपूर काले रंग का शॉर्ट्स और काले रंग की ही टीशर्ट पहने हुए हैं। साथ में अर्जुन में कैप भी लगा रखी है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को हग करते दिख रहे हैं। जहां मलाइका काफी खउसी से अर्जुन के गले लगी हैं, तो वहीं अर्जुन भी मलाइका की कमर को पकड़े पोज दे रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच रिलेशनशिप की बातें साल 2016 से ही शुरू हो गई थीं। कई मौकों पर ये दोनों एक साथ नजर आते रहते हैं। इसी साल की शुरुआत में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। जिसके बाद इनका रिलेशनशिप स्टेटर लगभग कंफर्म माना जाने लगा है। वहीं दोनों कई बार एक साथ छुट्टियां मनाते भी नजर आए। बीते साल के अंत में दोनों सैफ और करीना के साथ धरमशाला में छुट्टियां मनाते दिखे थे। तो वहीं न्यू ईयर के मौके पर भी ये दोनों साथ नजर आए थे।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के किस्से कई सालों से बी-टाउन के गलियारों में घूम रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने अब तक खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी बात नहीं की। लेकिन अब मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर भी मलाइका ने उनके साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।


Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *