कोरोना बेकाबू, कई शहरों में लॉकडाउन; क्या देश भर में फिर लौट सकता है संपूर्ण लॉकडाउन ? | Lockdown News Updates

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती दिख रही है। देश में फिलहाल एक दिन में 80 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, गुजरात, दिल्ली समेत देश के आठ राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। जानकारों का मानना है कि दूसरी लहर में कोरोना ज्यादा खतरनाक है, सिर्फ संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है बल्कि मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण कोरोना के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए देश के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाउन का दायरा हर रोज धीरे-धीरे शहर दर शहर देश में बढ़ रहा है। ऐसे में फिर ये सुगबुगाहट तेज हो गई कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है ? फिलहाल पूरे देश में नहीं तो लेकिन कुछ राज्यों के कई शहरों में लॉकडाउन जरूर लगाया गया है।

Overcome by anxiety: Indians in lockdown many can ill afford | World news |  The Guardian

आइए जानते हैं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित किन-किन शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण हालातों को देखते हुए कई शहरों में पूर्ण लॉकडाउन का भी ऐलान किया गया है।  तो चलिए जानते हैं देश के कोविड हालातों के बारे में.

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के संकेत, पुणे में आज से आंशिक लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर मौजूदा स्थिति बनी रही तो लॉकडाउन लगाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

पुणे में आज से आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। पुणे में एक हफ्ते के लिए 12 घंटों का कर्फ्यू लगाया गया है। आज शाम से एक सप्ताह के लिए हर रोज छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। यहां हर तरह के मॉल और सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, खाने की दुकानें आदि बंद रहेंगे। सिर्फ होम डिलीवरी की सेवा प्रदान की जाएगी। स्कूल कॉलेज को 30 अप्रैल के लिए बंद कर दिया गया है।

What is the economic cost of an extended covid-19 lockdown?

मध्य प्रदेश- चार जिलों में लगा लॉकडाउन 

मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के चार शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। छिंदवाड़ा और रतलाम में लॉकडाउन एक अप्रैल को रात दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक तथा बैतूल में दो अप्रैल की रात दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक तथा खरगौन में दो अप्रैल की रात आठ बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *