अंतरराष्ट्रीय

भीषण गर्मी से छूटे पाकिस्तान के पसीने, 1947 के बाद अप्रैल का सबसे गर्म दिन | HIGH ALERT

पाकिस्तान पर मौसम की भीषण मार का असर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के कराची सबसे गर्म रहा है। यहां पारा हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। यहां 1947 के बाद अप्रैल का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया है। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, कराची में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अप्रैल 1947 के बाद सबसे अधिक तापमान रहा है। कराची में पिछली बार 14 अप्रैल, 1947 को अप्रैल में सबसे उच्च तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार(3 अप्रैल) को अप्रैल के महीने में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इससे पहली कभी नहीं हुआ था।

अचानक क्यों बढ़ा तापमान 

पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा कि मौसम की ये वर्तमान स्थिति पाकिस्तान में व्यापक रूप से शुष्क महाद्वीपीय हवा के प्रभाव के कारण विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण विकसित हुई है।

Blistering heat wave to grip India as nationwide lockdown persists |  AccuWeather

‘हीटवेव अलर्ट’ जारी

इस बीच, पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) ने ‘हीटवेव अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मौजूदा सीजन की पहली हीटवेव इस सप्ताह देश के कई हिस्सों में फैल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते मुख्य रूप से गर्म और शुष्क मौसम की संभावना है, जिसके कारण देश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

पाकिस्तान के मौसम विभाग की ओर से जारी हीटवेव अलर्ट के बाद सिंध सरकार ने संबंधित अधिकारियों को जान के नुकसान से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान में एक तरफ गर्मी बढ़ रही है तो दूसरी ओर कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने बीते दिनों कोरोना की तीसरी लहर की जानकारी दी थी। 

भारत में आज से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

पाकिस्तान के अलावा भारत में आज से  एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) प्रभावी होगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्सों में मौसम तेजी से करवट लेगा। इसके कारण उत्तराखंड में 7 अप्रैल को बारिश हो सकती है।राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button