पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है। मैं आपको 26 जनवरी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का अवसर नहीं मिला, लेकिन हमें देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ अर्पित करने का मौका जरूर दिया है। हम देश के लिए जो भी अच्छा कर सकते हैं, भारत को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं, करते रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स और कलाकारों को रविवार को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना ने सच में काफी कुछ बदल कर रख दिया है। अब मास्क पहनना, दो गज की दूरी रखना और कोरोना टेस्ट अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। इस सबके बावजूद आप लोगों में उत्साह और उमंग में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कैडेट्स को कहा कि जब आप लोग राजपथ पर जोश के साथ कदम ताल करते हैं तो देशवासियों में उत्साह भर जाता है।