
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना उस पटाखा रॉकेट से की जो बार-बार लॉन्च किए जाने की कोशिशों के बावजूद उड़ान नहीं भर पाता और धुआं छोड़कर बुझ जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक राष्ट्रीय राजनीतिक नेता के रूप में पेश करने के प्रयासों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। गोरखपुर में श्लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी को राजनीतिक रूप से लॉन्च करने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें एक सफल नेता के रूप में स्थापित करने में विफल रही।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से लॉन्च किये जाने पर तंज कसते हुए कहा कि दीपावली पर कुछ रॉकेट ऐसे होते हैं, जिनमें बत्ती लगाने के बाद लोग आसमान की ओर देखते रह जाते हैं, लेकिन रॉकेट वहीं धुआं छोड़कर बुझ जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भी यही स्थिति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2004 में सांसद, 2007 में महासचिव, 2013 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनको लॉन्च किया, लेकिन इसके बाद 2019 में वह अमेठी से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा और अधिकार यात्रा से भी स्थिति नहीं बदली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 56 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए अब भी वे युवा हैं, पर अब यह युवा कभी श्लॉन्चश् नहीं होने वाला है। आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कथित तौर पर कहा था कि अगली पीढ़ी हर लाठी और चोट का बदला लेगी। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष ने कहा है कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी। उन्होंने पलटवार किया, समाजवादी पार्टी के बबुआ को समझना चाहिए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है। वर्ष 2014 में देश और 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव करके दिखाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस को मिली कुल सीट से अधिक 255 सीट अकेले भाजपा ने 2022 में जीती थीं।
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश के लगभग 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में 1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया जा … विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में … विजय कुमार निगम लखनऊ:-आगामी पर्व-त्योहार उल्लास, उमंग, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना पर्वों के उल्लास में खलल न डाल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों … गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना उस पटाखा रॉकेट से की जो बार-बार लॉन्च किए जाने की कोशिशों के बावजूद उड़ान नहीं भर पाता और धुआं छोड़कर बुझ जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक राष्ट्रीय राजनीतिक नेता के रूप में पेश करने के प्रयासों … नयी दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने समूह से जुड़े दो निजी हवाई जहाजों सहित करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्राड … नयी दिल्ली । अमेरिका के मिडटर्म चुनाव (मध्यावधि चुनाव) में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में हलचल तेज कर दी है। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी व्यापार नीतियों, प्रमुख उद्योगों के नियामकीय ढांचे और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य पर असर पड़ सकता … मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288 अंक चढ़कर … ‘मेरे राम, तेरे कृष्ण’ विवाद के बाद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैें कि भगवान राम के पांच पिताजी थे। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा, ‘ये सनातन विरोधी किसके … कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में दिए विवादित बयान को लेकर सांसद पप्पू यादव थाने पहुंचे। पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पप्पू यादव भगवान कृष्ण पर की …
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित पर जोर
CM योगी: INDIA गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव
CM योगी: उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
CM योगी ने दीपावली के बहाने साधा निशाना,”आसमान में उड़ने से पहले ही बुझ गया, पटाखा रॉकेट बनकर रह गए राहुल गांधी”
अनिल अंबानी समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, दो निजी विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति जब्त
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को मिल सकता है फायदा, कच्चे तेल और डॉलर पर रह सकती है नजर
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
‘सजा दिलाकर ही मानेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दी शिकायत




