ताजा खबरेबॉलीवुडबॉलीवुड

Sidharth Malhotra’s की मिशन मजनू 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज | Bollywood Update

Mission Majnu: Sidharth Malhotra, Rashmika Mandanna's Film to Premiere on  Netflix on January 20, 2023 (View Poster) | 🎥 LatestLY

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू ने ओटीटी की राह पकड़ ली है। अब मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म को अगले साल 20 जनवरी को सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित कर दिया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया है। बता दें कि शांतनु बागची ने फिल्म का निर्देशन किया है।

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, एक जांबाज एजेंट की अनसुनी कहानी। मिशन मजनू। 20 जनवरी से देखिए केवल नेटफ्लिक्स पर। इसकी कहानी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रॉ ऑपरेशन पर आधारित है। फिल्म 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना कदम रख रही हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button