Editor's PickMain Storiesअंतरराष्ट्रीयताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबर

New Zealand की धरती पर कदम रखते ही PM ने रचा नया इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय तीन देशों की सफल यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने स्वयं हवाई अड्डे पर पहुँच कर किया। चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रही है क्योंकि यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच तेजी से बदलते सामरिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क आधारित संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण अवसर भी है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब मार्च 2025 में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में नई ऊर्जा आई थी।

इसके बाद दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसने आर्थिक सहयोग के नए द्वार खोल दिए। अब ऑकलैंड में होने वाली शिखर वार्ता इस साझेदारी को अगले चरण में पहुंचाने का काम करेगी। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, वाणिज्य, प्रौद्योगिकी तथा रणनीतिक सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के हर पहलू पर व्यापक चर्चा करेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले स्पष्ट किया था कि यह यात्रा भारत की पूर्व की ओर सक्रिय नीति को और मजबूत करेगी तथा महासागर दृष्टि को नई गति देगी। इससे स्पष्ट है कि भारत अब केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुला और समावेशी व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में अपने विश्वसनीय साझेदारों के साथ मिलकर आगे बढ़ रहा है।

इस यात्रा का सामरिक महत्व अत्यंत व्यापक है। न्यूजीलैंड भले ही आकार में छोटा देश हो, लेकिन हिंद प्रशांत क्षेत्र में उसकी रणनीतिक स्थिति बेहद महत्वपूर्ण है।

समुद्री सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, समुद्री संसाधनों की रक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे विषय आज वैश्विक राजनीति के केंद्र में हैं। ऐसे समय में भारत और न्यूजीलैंड का निकट आना पूरे क्षेत्र में शक्ति संतुलन और सहयोग की नई संभावनाएं पैदा करता है। पिछले दो वर्षों में रक्षा और समुद्री सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा भी इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। गुजरात के लोथल में विकसित हो रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में न्यूजीलैंड की भागीदारी पर भी चर्चा दोनों देशों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की सफल यात्रा पूरी कर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। इंडोनेशिया में महत्वपूर्ण खनिज, समुद्री सुरक्षा और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों सहित चौदह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जबकि ऑस्ट्रेलिया में तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया। नागरिक परमाणु ऊर्जा समझौता तथा समुद्री रक्षा सहयोग इस यात्रा की प्रमुख उपलब्धियां रहे। इन सभी पहलों को यदि एक साथ देखा जाए तो स्पष्ट होता है कि भारत हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मित्र देशों का मजबूत समूह तैयार कर रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड की भूमिका भी लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

हम आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध केवल सरकारों तक सीमित नहीं हैं,

बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे विश्वास पर आधारित हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल का समुदाय दोनों देशों के बीच सबसे मजबूत सेतु बन चुका है। दीपावली, होली, रक्षाबंधन, बैसाखी, ओणम, पोंगल और अन्य भारतीय पर्व पूरे उत्साह से मनाए जाते हैं। कथक, भरतनाट्यम, हिंदी और भारतीय संस्कृति के प्रति वहां बढ़ती रुचि सांस्कृतिक निकटता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी अपने प्रवास के दौरान भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे इसलिए भारतीयों में इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। अनेक सांस्कृतिक दल विशेष प्रस्तुतियों की तैयारी कर चुके हैं और भारतीय मूल के लोग इसे अपने सम्मान और पहचान से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण मान रहे हैं।

साथ ही  खेल भी दोनों देशों की मित्रता का मजबूत आधार हैं। वर्ष 2026 में भारत और न्यूजीलैंड अपने खेल संबंधों के सौ वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं।

इसकी शुरुआत 1926 में भारतीय सेना की हाकी टीम के न्यूजीलैंड दौरे से हुई थी, जिसमें महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद भी शामिल थे। हाल ही में भारतीय महिला हाकी टीम ने ऑकलैंड में राष्ट्र कप जीतकर इस खेल संबंध को और मजबूत किया। दोनों देशों ने खेल सहयोग को नई दिशा देने के लिए अद्यतन सहयोग समझौता भी किया है। क्रिकेट, हॉकी और पर्वतारोहण जैसे क्षेत्रों में दशकों पुरानी साझेदारी आज भी दोनों देशों को मजबूती से जोड़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान उद्योग जगत और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

इससे निवेश, नवाचार, कृषि, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से भारतीय निर्यात, कृषि उत्पाद, सेवा क्षेत्र और निवेश को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही भारतीय युवाओं, विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा एक बार फिर यह सिद्ध करती है कि भारत आज आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर अपनी भूमिका का विस्तार कर रहा है।

उनकी सक्रिय, संतुलित और दूरदर्शी विदेश नीति ने भारत को वैश्विक नेतृत्व के केंद्र में स्थापित किया है। मित्र देशों के साथ भरोसेमंद संबंध, सामरिक संतुलन, आर्थिक साझेदारी और सांस्कृतिक जुड़ाव को समान महत्व देकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कूटनीति को नई पहचान दी है। न्यूजीलैंड की यह ऐतिहासिक यात्रा न केवल दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देगी, बल्कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका और विश्व समुदाय में उसके मजबूत नेतृत्व को भी और अधिक प्रतिष्ठा प्रदान करेगी।

संसद में एक ही सत्र में बिल पास कराने का चलन बढ़ा: 18वीं लोकसभा में 53% विधेयक पारित, बहस पर क्यों उठे सवाल?

संसद में जिस सत्र में बिल पेश किया जाता है, उसी सत्र में उसे पास कराने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा में अब तक पेश किए गए 64 में से 34 यानी 53 फीसदी बिल दोनों सदनों से उसी सत्र में पारित हो चुके …

Like us share us

साहिल की एफआईआर आखिरकार दर्ज: राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो, बोले- जिस तरह हुई कार्रवाई, उसे भी देखना जरूरी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साहिल लोचव के कथित पैलेट गन चोट मामले में एफआईआर दर्ज होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साहिल की एफआईआर आखिरकार दर्ज हो गई है, लेकिन जिस तरह यह हुआ, उसे भी देखना चाहिए। राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …

Like us share us

‘पवन पोर्टल’ से होगी प्रदूषण नियंत्रण की लाइव निगरानी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मिलेगा कारण बताओ नोटिस.

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है। अभी हाल ही में मुख्य सचिव ने पराली प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में वायु …

Like us share us

सीएम आवास योजना: यूपी में पक्के मकान के लाभार्थियों का पंजीकरण जारी, आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी गरीब वर्ग के लिए लोगों के लिए एक खास योजना बनाई है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (CM Awas Yojana)। हालांकि, इस योजना के लिए …

Like us share us

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को योगी सरकार देगी पैसा, 50 करोड़ रुपये स्वीकृत.

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के बाद सब्सिडी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह राशि परिवहन विभाग के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए तय मद से खर्च …

Like us share us

यूपी में स्मार्ट मीटर में नहीं मिली खामियां, पावर कॉर्पोरेशन ने सौंपी शासन को रिपोर्ट.

 बिजली उपभोक्ता भले ही स्मार्ट मीटर के तेज चलने से लेकर लोड जंप करने की लगातार शिकायतें करते रहे हैं लेकिन तकनीकी जांच में मीटर में ऐसी खामियां नहीं मिली हैं। स्मार्ट मीटर की तकनीकी गुणवता की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा लगभग चार माह बाद दी गई रिपोर्ट को पावर कॉर्पोरेशन …

Like us share us

यूपी में चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से अधिक स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई.

 प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी की उपलब्धता और भंडारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी कारोबारी 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण न करे। उन्होंने कहा कि एक …

Like us share us

 स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, आशुतोष रांका बोले- शर्ट फाड़ी, मोबाइल तोड़ा.

जयपुर के बगरू क्षेत्र में स्कूल की जांच करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, शर्ट फाड़ दी और मोबाइल तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि टीम के वाहनों के शीशे भी तोड़े …

Like us share us

‘ये न्याय का पहला कदम’: पैलेट गन पीड़ित की FIR दर्ज होने पर बोले राहुल गांधी, धरने के बाद पुलिस ने मानी मांग

दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पैलेट लगने से घायल हुए साहिल लोचव के मामले में आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गई है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद मार्ग थाने में करीब आठ घंटे तक बैठना पड़ा। एफआईआर दर्ज होने के बाद …

Like us share us

गंभीर बीमारी के इलाज को योगी सरकार करेगी मदद, किन रोगों पर मिलेगा लाभ?

Gambhir Bimari Sahyata Yojana | आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का कोई भरोसा नहीं है। कब और किस उम्र में कौन सी बीमारी दरवाजे पर दस्तक दे दे, कोई नहीं जानता। आम दिनों में सामान्य सर्दी-खांसी तो ठीक है, लेकिन जब बात कैंसर, हार्ट अटैक या किडनी फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button