अपराधताजा खबरेराजनीतिराष्ट्रीय

उन्नाव रेप केस : आरोपी कुलदीप सेंगर का आया बयान, ‘ये राजनीतिक साजिश, आरोप लगाना आसान लेकिन…

नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर और शशि सिंह को यूपी की सीतापुर जिला जेल से पेशी के लिए दिल्ली ले जाया गया। दोनों आरोपियों को सोमवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच सीतापुर जेल के बाहर पुलिस वैन से कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) ने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता था, और मैं जिस दल में रहता हूं बहुत ईमानदारी से रहता हूं। मुझे भगवान पर भरोसा है, मुझे सीबीआई पर भरोसा है। सब पर भरोसा है।ये सब राजनीतिक साजिश है। कुलदीप सेंगर ने कहा कि आरोप लगाना बहुत आासान काम है, लेकिन उसे साबित करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मेरी भगवान से यही कामना है कि वो (उन्नाव रेप पीड़ित और उसका वकील) ठीक हो जाए। न्यूज एजेंसी ANI ने कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) के बयान की वीडियो जारी है।

बता दें कि उन्नाव रेप के आरोपी बीजेपी से बर्खास्त किए गए विधायक कुलदीप सेंगर और उसके साथी शशि सिंह को सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सीबीआई पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव कांड से जुड़े पांच में से चार मामलों को यूपी से ट्रांसफर करके दिल्ली लाया गया है। शनिवार को तीस हजारी में डिस्ट्रिक जज धर्मेश शर्मा की अदालत ने संज्ञान लेते हुए सेंगर और उसके सहयोगी की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। विधायक कुलदीप सेंगर और उसके सहयोगी को पेश करने के बाद सीबीआई चारों मामले में जांच के लिए रिमांड मांग सकती है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button