एयरपोर्ट पर अरूण गोविल से महिला ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद | BOLLYWOOD UPDATE

शो से लोग इस कदर जुड़ गए थे कि शो में काम करने वाले हर एक कलाकार के लिए लोगों के दिलों में असीम प्यार और सम्मान होता था। शो को टीवी पर आए काफी साल बीत गए , लेकिन आज भी इन कलाकारों के लिए लोगों के मन में सम्मान वैसै का वैसा है।

साल 1987 में टीवी पर प्रसारित होने वाला सबसे मशूहर माइथोलॉजिकल शो श्रामायणश् के लिए लोगों की दीवानगी आज भी चिर चढ़कर बोलती है। इस शो के लिए लोग इतने ज्यादा दीवाने रहते थे कि अपना सारा काम छोड़ कर शो को देखने बैठ जाते थे।

रामानंद सागर की रामायण के लिए लोगों का प्यार आज भी बना हुआ है। शो यूं तो 1987 में आया था, लेकिन हाल ही में कोविड की वजह से लॉकडाउन के समय में जब इस शो को दोबारा से शुरू किया गया तो उस वक्त भी कई लोगों ने इस शो को दोबारा से देखा। शो में भगवान राम की भूमिका में अरुण गोविल नजर आए थे और कई लोग अरुण गोविल में आज भी भगवान राम की छवि देखते है। उनके लिए लोगों के दिल में कितना सम्मान है, इसकी झलक तो हाल ही में देखने को भी मिल गई। दरअसल, हाल ही में अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर देखते ही एक महिला उनके पैरों में झुककर उन्हें प्रणाम करने लगी।

अरुण गोविल को अपने सामने देख वो महिला काफी ज्यादा भावुक भी लग रही थी। महिला के इस तरह से अरूण गोविल के पैर छूने से तो यहीं लग रहा था कि मानों उस महिला ने साशाक्त अपने सामने भगवान राम को देख लिया हो। उन्हें देख महिला के आंखों से आंसू तक बहने लगे। महिला के ऐसा करने पर अरूण गोविल भी उस महिला से उठने का अनुरोध करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। वो महिला अरूण गोविल के लिए भगवा रंग का गमछा भी लाई थीं जिसे एक्टर ने वापस उन्हें ही पहना दिया। दरअसल, अरुण गोविल को सांभाजी नगर की रामलीला में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया था, जिस दौरान एयरपोर्ट पर उनके साथ ये वाक्या हुआ। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अरुण गोविल को अपने सामने देख कर किसी ने ऐसे रिएक्ट किया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब अरूण होविल को अपने सामने देख लोग उनके सामने नत मस्तक हो जाते है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल के लिए लोगों के दिल में सम्मान आज भी वैसा ही बना हुआ है।  

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *