ताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्य

West Bengal Assembly Elections: 21 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणापत्र

Amit Shah to release BJP manifesto for Bengal on Sunday | Deccan Herald

पश्चिम बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजय वर्गीय ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का घोषणापत्र 21 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया जाएगा।’ 

उल्लेखनीय है कि भाजपा के लिए यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंपेनिंग कर रहे हैं।यहां की  294 विधानसभा सीट पर 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक 8 चरणों में चुनाव होंगे। नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिकटों के बंटवारे में युवाओं, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और पिछड़े समुदायों पर जोर दिया गया है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल में वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने तमाम पूर्वानुमानों को पीछे छोड़कर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। 294 सदस्यीय विधानसभा में ममता की पार्टी को 211 सीटें मिली थीं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को सिर्फ 76 सीटों पर जीत मिली थी। इनमें कांग्रेस वामदलों से काफी अच्छी स्थिति में रही और उसे 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। CPM के खाते में 26 सीटें और CPI के खाते में सिर्फ एक सीट गई थी। AIFB को दो और RSP को तीन सीटों पर जीत मिली थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button