newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम.

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लखनऊ में सुबह तेज धूप थी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसका असर तापमान पर भी दिखा।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है।

मौसम विभाग के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।

बुधवार को दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60-70 किमी प्रति घंटा रफ्तार की हवा के साथ चली। कानपुर में सर्वाधिक 76 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तराई भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गई। अगले 24 घंटे पूर्वांचल के कई क्षेत्र में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button