उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

गोरखपुर में सीएम योगी बोले: व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब न बिजली का संकट है और न ही सुरक्षा की चिंता। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए संकट खड़ा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है।

मुख्यमंत्री शनिवार को राप्तीनगर स्थित कल्याण मंडपम सहित करीब 130 करोड़ रुपये की लागत वाली 170 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। शहर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सफाई से लेकर यातायात व्यवस्था तक को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है।

योगी ने कहा कि गोरखपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है। मेडिकल कॉलेज की नई श्रृंखला खड़ी हो चुकी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड किया गया है और वहां सुपर स्पेशियलिटी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एम्स भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, सफाई, यातायात और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। गोरखपुर में विकास की रफ्तार इसी का परिणाम है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button