दिल्ली समेत उत्तर भारत के शेष भागों में 10 तक पहुंचेगा मानसून | Monsoon Latest Update

देश की राजधानी और उत्तर भारत के शेष भागों का मानसून को लेकर इंतजार कुछ ज्यादा ही लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा अब इन क्षेत्रों तक 10 जुलाई तक मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। पहले आठ जुलाई तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। नवीनतम गणितीय मौसम पूर्वानुमान माडल के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के पश्चिमी तट और उससे सटे पूर्व-मध्य भारत समेत दक्षिण प्रायद्वीप के क्षेत्रों में आठ जुलाई से सक्रिय होने की संभावना है। 

June not a steadfast marker of Monsoon 2021 performance: July, August  remain the flag bearer | Skymet Weather Services

आइएमडी ने कहा, इसके मुताबिक ही दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और 10 जुलाई तक इसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और भागों और दिल्ली के आसपास इलाकों तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 10 जुलाई से बारिश की संभावना बन रही है। 

बता दें कि जून के पहले ढाई हफ्ते में अच्छी मानसूनी बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद भीषण गर्मी ही पड़ रही है। हालांकि, आइएमडी ने जुलाई में इन इलाकों में भारी बरसात का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि अभी इन इलाकों में सात जुलाई तक बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा है।

Delhi, Punjab and nearby areas will have to wait another week for monsoon,  says IMD-India News , Firstpost

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि 11 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह क्षेत्र ओडिशा के तट से दक्षिण और आंध्र प्रदेश के तट से उत्तर में हैं। अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर चलने वाली नम पूर्वी हवाएं आठ जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे मजबूत होंगी। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत तक फैलने की संभावना है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *