अंतरराष्ट्रीयखेल

World Cup 2019: अगर बांग्लादेश को इतने रन पर ऑल आउट कर दे तो पाक को मिल जाएगी सेमीफाइनल में जगह

वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड का नाम शामिल है। वहीं चौथे स्थान के लिए संघर्ष जारी है, लेकिन न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में प्रवेश करना लगभग तय है। वहीं पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में एंट्री की रेस में है, लेकिन पाकिस्तान की राह बहुत मुश्किल है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए अपने आगामी मैच में बांग्लादेश को बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड से नेट रन रेट के मामले में आगे निकल जाता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा।

किस स्थिति में होगी पाकिस्तान की एंट्री?

फिलहाल न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है और न्यूजीलैंड के 11 अंक हैं। वहीं पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है और अभी टीम के 9 अंक है। हालांकि पाकिस्तान का बांग्लादेश के खिलाफ एक और मैच बाकी है। ऐसे में अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश को ज्यादा अंतर से हरा देता है तो उसे सेमीफाइनल में स्थान मिल जाएगा। क्योंकि बांग्लादेश से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के अंक भी न्यूजीलैंड के बराबर 11 हो जाएंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button