Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा-जो आस्था की बात कर रहे..!

अयोध्या । अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों का उल्लेख किया और विपक्षी दलों पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, श्जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था!

आप सोचिए,क्या कोई जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या सरकारें करवा पाएगी? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी करवा पाएगी? अगर नहीं करवा पाएगी तो ये पाप क्यों करवाया गया था? अयोध्या में हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर ये पाप क्यों करवाया गया था? मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पष्ट नीयत और दृढ़ नीति के कारण अयोध्या में व्यापक परिवर्तन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क, पर्यटन, स्वच्छता और हवाई संपर्क के क्षेत्र में हुए कार्यों ने शहर की पहचान को नई ऊंचाई दी है। उनके अनुसार, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से अयोध्या देश के प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ चुकी है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की पूर्व सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या के विकास की उपेक्षा की।

उन्होंने धार्मिक आस्था से जुड़े कुछ पुराने घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर सवाल उठाए। संबंधित दलों की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भदरसा क्षेत्र का नाम भगवान राम के अनुज भरत के सम्मान में बदलकर “भरतपुर-भरतकुंड” करने की घोषणा की। साथ ही, खिरौनी सुचितागंज नगर पंचायत का नाम “मां ज्वाला माई नगर पंचायत” किए जाने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में अयोध्या में ऐसे विकास कार्य हुए हैं, जिनकी लंबे समय से अपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और बढ़ती श्रद्धालु संख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर अब विकास और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का उदाहरण बन रहा है। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से विकास योजनाओं में सहयोग की अपील की और कहा कि सरकार अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मैं तुम्हें आदेश देता हूँ कि तुम आदेश दो… सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम में एक व्यक्ति ने कागज़ फेंके और अपशब्द कहे।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में नाटकीय हालात देखने को मिले, जब इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान, खुद पेश हुए एक शिकायतकर्ता ने बेंच की तरफ़ कागज़ात फेंके और अपशब्द कहे। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। यह घटना जस्टिस के.वी. …

Like us share us

15 बैंक खातों पर लगा ताला, ममता की बढ़ी टेंशन 1000 करोड़ फ्रीज होने के बाद क्या अब हाईकोर्ट से मिलेगी राहत?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। ईडी की ओर से फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों के खिलाफ पार्टी के एक गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। इन तीन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। याचिका …

Like us share us

लखनऊ की जिस बिल्डिंग में गई 15 मासूमों की जान, LDA चलाने जा रहा बुलडोजर.

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अलीगंज की उस बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया है, जिसमें 22 जून को आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. आदेश में बिल्डिंग मालिक को 15 दिन का समय खुद तोड़ने के लिए दिया गया है. अवैध निर्माण पाए जाने पर जारी ध्वस्तीकरण …

Like us share us

राम मंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी; साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार.

राम मंदिर ट्रस्ट पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने जा रहा है। यह अधिकारी चढ़ावा प्रबंधन, वित्तीय व्यवस्था, करीब 2500 कर्मचारियों की निगरानी, श्रद्धालु सुविधाओं, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगा। नए पद से मंदिर की व्यवस्था अधिक पारदर्शी, पेशेवर और जवाबदेह बनाने का लक्ष्य है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में …

Like us share us

अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा-जो आस्था की बात कर रहे..!

अयोध्या । अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों का उल्लेख किया और विपक्षी दलों पर तीखे राजनीतिक हमले किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, श्जो लोग …

Like us share us

केतन हत्याकांडः पिता विशाल अग्रवाल की राष्ट्रपति से गुहार, त्वरित न्याय की मांग

दिल्ली । नयी दिल्ली पुणे के युवा रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक पत्र लिखकर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेटे और पिता की कम समय …

Like us share us

158 वर्ष बाद अरुणाचल प्रदेश में फिर दिखा दुर्लभ हिमालयी पुष्प सियानैंथस हूकेरी

ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण वनस्पति खोज करते हुए दुर्लभ हिमालयी पुष्प सियानैंथस हूकेरी को 158 वर्ष बाद भारत में पुनः दर्ज किया है। यह प्रजाति भारत में अंतिम बार वर्ष 1867 में सिक्किम में दर्ज की गई थी। इस खोज ने पूर्वी हिमालय की समृद्ध जैव विविधता …

Like us share us

India की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी, 17 जुलाई को हो सकता है शुभारंभ

दिल्ली । नयी दिल्ली भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन के संचालन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। यह परियोजना रेलवे के स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन …

Like us share us

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार,

लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश और उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा …

Like us share us

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के सात मामलों में उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर कुल 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button