Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी “जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते”

विजय कुमार निगम कुशीनगर:-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग नौजवानों का रोजगार छीनने का पाप करते थे, वे अयोध्या, मथुरा व काशी के बारे में कैसे सोच सकते थे। ये लोग मंदिरों के नाम पर आने वाले पैसे को हजम कर जाते थे। मंदिरों पर कब्जा करवाते थे। आज उन्हीं मंदिरों का पुनरुद्धार हो रहा है, सौंदर्यीकरण हो रहा है। मंदिरों का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च करने वाले लोगों का विकास पर बात करना शोभा नहीं देता।

          मुख्यमंत्री योगी  ने शनिवार को कुशीनगर में 525 करोड़ रुपये की लागत से 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस मौके पर मुख्य योगी ने बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक व स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। 

                  मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कुशीनगर इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार), पिछड़ेपन और पलायन जैसी गंभीर समस्याओं के लिए जाना जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार की प्रभावी रणनीति और निरंतर प्रयासों से इस चुनौती पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्वच्छता, टीकाकरण और जागरूकता अभियानों के माध्यम से इंसेफेलाइटिस के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

            मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग वर्षों तक गरीबों के नाम पर राजनीति करते रहे, उन्होंने मुसहर समाज जैसे वंचित वर्गों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा। वर्तमान सरकार ने ऐसे परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। मुसहर परिवारों को पक्के आवास, भूमि के पट्टे, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, निःशुल्क राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे उनमें सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्र भारत के समान अधिकार प्राप्त नागरिक होने का आत्मविश्वास पैदा हुआ है।

                    मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में गुंडागर्दी व दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त राज्य के रूप में स्थापित हुआ है- नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा। दुर्गा पूजा, रामनवमी, जन्माष्टमी, होली सहित सभी प्रमुख त्योहार विभिन्न समुदायों द्वारा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जा रहे हैं। सरकार ने शिक्षा से जुड़े कर्मियों का सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत किया है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन सबको एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया गया है।

             मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर को कनेक्टिविटी, पर्यटन, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जेवर व गया से जोड़ने की तैयारी चल रही है। नए विमान उपलब्ध होने के बाद यहां से हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। खड्डा क्षेत्र में नारायणी नदी पर लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से नए सेतु का निर्माण कराया गया है, जबकि रामकोला-कसया मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी जल्द मंजूर किया जाएगा।

            मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जहां इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू होंगे। केला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए टिश्यू कल्चर लैब की आधारशिला रखी गई है। निवेश और रोजगार अब केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूर्वांचल के कुशीनगर और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में भी ये तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के सौंदर्यीकरण व पुनरुद्धार का कार्य कराया जा रहा है। कुशीनगर में रामाभार स्तूप के निकट बौद्ध घाट तथा हिरण्यवती नदी के किनारे पर्यटक सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं 110  वर्षीय राम विलास भगत व 104  वर्षीय राम प्रसाद साहनी को सम्मानित करते हुए कहा कि इन लोगों ने एक विचारधारा, मूल्यों और सिद्धांतों के साथ जुड़े रहकर अपना पूरा जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया और कहा कि डबल इंजन सरकार ने इनके भविष्य को सुरक्षित किया है। आज बचपन सुरक्षित होगा तो कल देश का भविष्य भी सुरक्षित होगा।

●आशा देवी (मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चेक)

●संजू (मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चेक)

●लालती देवी, सुनैना देवी, किरन उपाध्याय, परमावती देवी, सेहरुन्निसा (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चेक)

●राजू प्रजापति (कृषि यंत्र के लिए चाबी)

सूरज कुमार यादव (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चेक)

●नर्वदा देवी (सिलाई मशीन) 

●रंजना देवी (प्रशस्ति पत्र) 

●फनीश तिवारी (किसान क्रेडिट कार्ड चेक) 

●अखिलेश सिंह (किसान क्रेडिट कार्ड चेक)

अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ ‘भरत नगर’, CM योगी ने वापस दिलाई भरत की तपोभूमि की ऐतिहासिक पहचान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का नाम बदलकर ‘भरत नगर’ कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद से श्रद्धालुओं में उत्साह है। उनकी सनातन आस्था को सम्मान …

Like us share us

आप का पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने माना IB अधिकारी अंकित का हत्यारा. दिल्ली दंगा केस में फैसला.

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा लापता हो गए थे। इसके अगले दिन उनका शव चांद बाग पुलिया के पास एक नाले से बरामद हुआ था, जिस पर चोटों के गहरे निशान थे। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों …

Like us share us

राम मंदिर के पहले CEO को मिलेगा बंगला, मोटी सैलरी और लग्जरी गाड़ी; ट्रस्ट ने तय किया प्रोफेशनल मॉडल.

राम मंदिर ट्रस्ट पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति करेगा। इस पद पर चयनित अधिकारी को आवास, वाहन, वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर की प्रशासनिक, वित्तीय, सुरक्षा और श्रद्धालु व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उसी के पास होगी। नियुक्ति के लिए अनुभवी और निष्कलंक छवि वाले उम्मीदवार की तलाश जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र …

Like us share us

हवाई किराए की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से दो सप्ताह में मांगे नए नियम.Airfare Regulation

हवाई टिकटों के दाम अचानक कई गुना बढ़ जाने की समस्या और शिकायतें के मद्देनजर आज S. Laxminarayanan द्वारा दायर जनहित याचिका (W.P.(C) No. 1124/2025) पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका के तथ्यों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से दो हफ्तों में कदम उठाने को कहा है। यह मामला यात्रियों के …

Like us share us

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व CM योगी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया

विजय कुमार निगम उन्नाव/लखनऊ:-   केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी के साथ सोमवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। अब सभी नेता वाया एक्सप्रेस-वे कार से लखनऊ लौटे। इस एक्सप्रेस-वे से अब लखनऊ-कानपुर का …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में जगह नहीं,करें सख्त कार्रवाई”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “40 करोड़ पौधरोपण नए उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य और जनसंकल्प का प्रतीक”

विजय कुमार निगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 40 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पाती लिखकर उन्हें बधाई दी और इस जनभागीदारी अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में आ रहा बड़ा बदलाव

विजय कुमार निगम लखनऊ:- कभी विकास और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाला सोनभद्र और आसपास का क्षेत्र अब महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण उद्यमिता की नई पहचान बन गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से सटे इस इलाके में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आदिवासी महिलाएं आज महुआ-श्रीअन्न (मिलेट्स) के जरिए सफल कारोबार …

Like us share us

योगी सरकार विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देकर बनाना चाहती है सक्षम

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार में विद्यार्थियों के रोजगारपरक शिक्षा व कौशल विकास पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी विभाग ने सहकारी गन्ना समितियों के माध्यम से संचालित विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यार्थियों के कौशल विकास को नई दिशा देने …

Like us share us

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

विजय कुमार निगम लखनऊ/आगरा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आगरा में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे निर्णायक कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के संगठित दवा सिंडिकेट की परतें खोल दी हैं। …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button