
नयी दिल्ली । राजधानी दिल्ली में 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और अन्य घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब तक चार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में दो और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, ये मामले संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और अन्य थानों में दर्ज किए गए हैं।

इनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।
एक प्राथमिकी कनॉट प्लेस स्थित रीगल सिनेमा के पास हुई हिंसा और पथराव की घटना को लेकर दर्ज की गई है। वहीं, अन्य मामलों में अवैध रूप से एकत्र होने, संसद सत्र के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने और कथित साजिश जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान मारपीट, कानून हाथ में लेने और अन्य अपराधों से जुड़े दो और मामले दर्ज किए जा सकते हैं। फिलहाल पुलिस प्रदर्शन के दौरान सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। संसद मार्ग थाने में दर्ज प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं शामिल की गई हैं। इनमें कानूनी आदेशों की अवज्ञा, लोक सेवक के काम में बाधा डालना, लोक सेवक पर हमला, गैर-कानूनी सभा, दंगा, हिंसा, आपराधिक साजिश और सामान्य आशय से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित कानून के तहत भी कार्रवाई की गई है। वहीं, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि मामले को बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
याचिकाकर्ता ने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया। कॉजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए और पार्टी कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो के साथ धक्का-मुक्की की गई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आंग्मो से दुर्व्यवहार की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। गौरतलब है कि सोमवार को कॉजपा की ओर से आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च में हजारों प्रदर्शनकारी शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। मामले में अब पुलिस जांच और अदालत की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
मिशन रोजगार: सीएम योगी 818 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी की सौगात, लोकभवन में बंटेगा नियुक्ति पत्र
योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में शनिवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शानिवार को लोकभवन सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे जबकि शेष 797 अभ्यर्थियों को …
दिल्ली-NCR की ‘हवा’ को लेकर CM योगी ने लखनऊ में की बैठक, इलेक्ट्रिक बसों और पुराने वाहनों पर बड़ा फैसला
दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ करने के लिए प्रदेश सरकार ने धूल, वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण पर एक साथ कार्रवाई की तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में एनसीआर से जुड़े नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, …
आर्थिक तंगी नहीं बनी बाधा: समाज कल्याण विभाग की कोचिंग से 74 युवाओं ने क्रैक किया UPPSC Mains
प्रतिभा किसी आर्थिक संसाधन की मोहताज नहीं होती, इसे उत्तर प्रदेश के 74 होनहार युवाओं ने सच साबित कर दिखाया है। योगी सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शन में इन अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी-2025 (UPPSC-2025) की मुख्य परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता इस बात का …
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, 3095 करोड़ से बनेंगी 36 सड़कें.
विधान सभा चुनाव का समय करीब आते ही प्रदेश सरकार अपनी तैयारियों को चाक चौबंद करने में जुट गई है। विपक्ष द्वारा विधान सभा क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति को चुनावी मुद्दा बनाए जाने की आशंका को देखते सड़कों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराने की दिशा में काम शुरू किया गया है। …
योगी सरकार का मेगा प्लान: MSME, स्टार्टअप्स; शिल्पकारों और निर्यातकों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने की सीधी पहल
उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को एक बार फिर वैश्विक मंच मिलने जा रहा है। प्रदेश के औद्योगिक सामर्थ्य, निवेश संभावनाओं और निर्यात क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चौथे यूपी इंटरनेशनल …
योगी सरकार का नया मास्टरस्ट्रोक: ‘सारथी दीदी’ से सुरक्षित सफर, PACS के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी भारत टैक्सी
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों का सफर अब केवल सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि अभेद्य सुरक्षा घेरे में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के तहत राज्य में ‘सारथी दीदी’ योजना का खाका तैयार किया गया है। यह पहल महज एक परिवहन सेवा नहीं है, बल्कि महिला सुरक्षा, रोजगार और ग्रामीण …
पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में मना ‘सेवा दिवस’: 75 जिलों में जलाए गए 5.90 करोड़ दीये, 8 हजार से ज्यादा ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में …
UPI पर शुल्क को लेकर मायावती का भाजपा पर हमला, बोलीं- मुनाफाखोरी के लिए जनता से हो रही टैक्स वसूली
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआइ) से दो हजार रुपये अधिक के भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने को लेकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, पहले खूब बढ़ावा देने के बाद अब सरकार की यूपीआइ लेनदेन पर शुल्क वसूलने की व्यवस्था लोगों की …
मिशन 2027 और 2029 के लिए देश के 10 राज्यों में बिसात बिछा रही भाजपा, काशी से वडनगर तक निशाना साधने को प्लान तैयार
भाजपा अभियानों के रथ पर चुनावी रंगमहल सजा देती है। सेवा संंकल्प अभियान के हर कार्यक्रम पर राजनीतिक संदेशों के फूल खिले हैं। पार्टी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देते हुए दस राज्यों के कार्यकर्ताओं को काशी से वडगनर भेजा है जो विभिन्न लोकसभा एवं विधान सभा क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियां बताते एवं अपनी …




