Main Storiesताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

Sikkim Tunnel Accident: PM मोदी ने CM तमांग से की बात, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बातचीत कर नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने की घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ (पीएमएनआरएफ) से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से हुई मौतों से वह दुखी हैं।

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि 20 जुलाई को नामची जिले के समरडुंग क्षेत्र में एनएचपीसी (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) की तीस्ता चरण-6 जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग भूस्खलन के कारण ढह गई थी। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर बात कर घटना की स्थिति और जारी बचाव अभियान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चिंता और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद के आश्वासन से सिक्किम के लोगों को इस मुश्किल समय में मजबूती मिली है। तमांग ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा दल और स्थानीय लोग बचाव अभियान में लगातार जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य को मिल रहा सहयोग और समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है।

Today, 22 July: यूपी के सभी 75 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए IMD अलर्ट.

यूपी में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली। अब मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में 23 से 25 जुलाई …

Like us share us

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में 3500 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, राज्य मंत्रिपरिषद ने लिया निर्णय.

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में लगभग ₹3500 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त करते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा नकेरा माइनर एवं गेन्दा कबूला माइनर से संबंधित भूमि को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति …

Like us share us

‘टॉयलेट तक इस्तेमाल नहीं करने दे रहे’, धरने पर बैठे चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे संजय सिंह ने किया दावा

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में मंगलवार से संसद परिसर में धरना दे रहे हैं। वे नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक होने और इसमें अन्य गड़बड़ियों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में धरना दे रहे हैं। संसद …

Like us share us

21 दिनों तक अनशन करने वाली नेहा बोरा से मिले अखिलेश यादव, ट्वीट की 24 लाइन की कविता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव छात्रों के नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर लगातार एक्टिव हैं। पिछले दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मंच पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की सेहत का मुद्दा उठाया था। अब उन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान जंतर मंतर …

Like us share us

आपने हमारी सुनी होती तो पीएम आवास नहीं जाते… ओम बिड़ला से भिड़ गए अखिलेश यादव, पीछे डिंपल भी दिखीं नाराज.

संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Sesssion) के तीसरे दिन लोकसभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और स्‍पीकर ओम बिड़ला (Om Birla) के बीच हल्‍की नोंकझोंक देखने को मिली. अखिलेश इस बात से नाराज हो गए कि सदन में उन्‍हें क्‍यों बोलने नहीं दिया. उन्‍होंने इशारा करते हुए कहा कि आपके …

Like us share us

कौन हैं डॉ. कृष्ण मोहन जो संभालेंगे महासचिव का पद, चढ़ावा चोरी की सबसे पहले दी थी तहरीर : राम मंदिर ट्रस्ट .

राम मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद ट्रस्ट के सदस्य वापस रवाना होने लगे। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में यह तय किया गया कि डॉ. …

Like us share us

योगी सरकार का बायो-इकोनॉमी मॉडल: वनवासी महिलाओं की आजीविका को मिला नया आयाम, हर्बल साबुन से आर्थिक सशक्तिकरण.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए जंगल अब केवल पारंपरिक आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुका है। राज्य सरकार के ‘नेचुरल बायो-इकोनॉमी मॉडल’ ने स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलकर वनवासी महिलाओं के लिए सम्मान और रोजगार …

Like us share us

उत्तर प्रदेश बना टेक्सटाइल निवेश का नया केंद्र, 8 कंपनियों को मिला प्रोत्साहन और सुविधा पत्र

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल एक्सपो ‘भारत टेक्स 2026’ में उत्तर प्रदेश ने देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल और गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष ‘उत्तर प्रदेश राज्य सत्र’ में राज्य के वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान और वरिष्ठ अधिकारियों ने देश-विदेश के निवेशकों के …

Like us share us

भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का किया एलान, लाठी लेकर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय.

दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के विरोध में यूपी भाजपा ने लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का एलान किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च से पहले वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस-सपा, राहुल गांधी और अखिलेश …

Like us share us

दिल्ली मेट्रो के बंद किए सभी स्टेशन खोले गए, जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर लिया था फैसला.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद बंद किए गए सभी 16 मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं। यह निर्णय राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मेट्रो प्रशासन ने यह …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button