Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

दक्ष’ हस्तपुस्तिका से सशक्त होंगे प्रधानाचार्य, योगी सरकार ने विद्यालयी नेतृत्व को दी नई दिशा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक नेतृत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका तथा उसके प्रशिक्षण की मार्गदर्शिका तैयार की है। सहयोगात्मक प्रक्रिया से विकसित यह हस्तपुस्तिका विद्यालय प्रमुखों को प्रभावी नेतृत्व, बेहतर विद्यालय प्रबंधन और संस्थागत विकास के लिए एक व्यावहारिक संदर्भ दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।

किसी भी विद्यालय की गुणवत्ता का सबसे महत्वपूर्ण आधार उसका नेतृत्व होता है।

इसी सोच के अनुरूप तैयार की गई ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका का उद्देश्य प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन में एक समान दृष्टिकोण उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों में उत्तरदायी, परिणामोन्मुखी और गुणवत्ता-केंद्रित कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। यह पहल विद्यालयों में शैक्षिक नेतृत्व को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एससीईआरटी द्वारा विकसित यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यालयी नेतृत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

 एससीईआरटी द्वारा तैयार की गई ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका और प्रशिक्षण मार्गदर्शिका को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से राजकीय, सहायता प्राप्त तथा गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी प्रधानाचार्यों तक एक समान संदर्भ सामग्री पहुंचाना है, जिससे विद्यालयों में बेहतर नेतृत्व और प्रभावी कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिल सके।  ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका प्रधानाचार्यों के लिए विद्यालयी नेतृत्व का व्यावहारिक मार्गदर्शक दस्तावेज है। इसके माध्यम से विद्यालय प्रमुखों को नेतृत्व की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने, संस्थागत कार्य-संस्कृति को मजबूत करने तथा विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार के प्रयासों को गति देने के लिए एक समान संदर्भ सामग्री उपलब्ध होगी। इसके साथ तैयार की गई प्रशिक्षण मार्गदर्शिका हस्तपुस्तिका के प्रभावी उपयोग में भी सहायक होगी।

इसका उद्देश्य विद्यालयों में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत सुधार की प्रक्रिया को मजबूत करना है, ताकि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित हो सके।

 ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका के माध्यम से विद्यालयों में नेतृत्व और प्रबंधन की एक समान कार्यदृष्टि विकसित करने का प्रयास किया गया है। इससे प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन में बेहतर निर्णय लेने, सकारात्मक कार्य-संस्कृति विकसित करने तथा संस्थागत गुणवत्ता सुधार के प्रयासों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

 ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए तैयार की गई एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका है।

इसका उद्देश्य विद्यालयी नेतृत्व, शैक्षिक गुणवत्ता और संस्थागत कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ बनाना है। सभी प्रधानाचार्य इस हस्तपुस्तिका का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें, इसे अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ साझा करें और इसके प्रावधानों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करें। गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी इसका अध्ययन कर इसकी उपयोगी अवधारणाओं को अपने विद्यालयों में अपनाएं।                   प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक किसी भी विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, कार्य-संस्कृति और संस्थागत विकास के प्रमुख आधार होते हैं। एससीईआरटी द्वारा तैयार की गई ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका और प्रशिक्षण मार्गदर्शिका इसी सोच का परिणाम है। यह हस्तपुस्तिका प्रधानाचार्यों के लिए एक व्यावहारिक संदर्भ दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी और विद्यालयों में प्रभावी नेतृत्व को नई दिशा देगी।

जिस शिक्षा के लिए सड़क पर संग्राम, उस पर कितना खर्चती है सरकार, मोदी राज के 12 साल का ट्रेंड कैसा?

देश की सियासत में इस वक्त शिक्षा का मुद्दा गर्म है। पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही है। इसे लेकर संसद मार्च से लेकर पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन तक हुआ। बहुत कम मौके ऐसे होते हैं जब देश की सियासत में शिक्षा जैसे मुद्दे पर बात होती है। …

Like us share us

हिंसा करने वालों की पहचान कर रही दिल्ली पुलिस, क्या अब उपद्रवियों के पासपोर्ट होंगे रद्द? CJP प्रदर्शन .

सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हिंसा में सक्रिय भूमिका पाए जाने वालों के पासपोर्ट लागू कानूनी प्रावधानों के …

Like us share us

छात्र अकेले नहीं… INDI गठबंधन की बैठक के बाद बोले राहुल, बसों से गांधी स्मृति जा रहे विपक्षी सांसद.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आज गुरुवार को इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई गई। NEET पेपर लीक मामले को लेकर इंडी गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इस बैठक में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी के घर चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी शरद गुट से …

Like us share us

UP के नये विधान भवन का मॉडल फाइनल, लखनऊ के सहारा शहर में 245 एकड़ में बनेगा पूरा परिसर.

उत्तर प्रदेश के नये विधान भवन की डिजाइन लगभग फाइनल है। लखनऊ के गोमतीनगर में सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित नए विधान भवन व प्रशासनिक परिसर के निर्माण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। लखनऊ में प्रस्तावित नये विधान भवन का मॉडल कमल के फूल के आकार का होगा। 200 से …

Like us share us

लखनऊ, इटावा, दिल्ली को कनेक्ट करने वाला कानपुर का जाजमऊ गंगा पुल 4 महीने के लिए होगा बंद, वाहनों का बदलेगा रास्ता.

कानपुर और उन्नाव-लखनऊ के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी खबर है. शहर का 46 साल पुराना और सबसे व्यस्त जाजमऊ गंगा पुल अब कुछ समय के लिए बंद होने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पुल के सुदृढ़ीकरण के लिए इसे करीब चार महीने तक बंद करने की …

Like us share us

राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ जा रहे गांधी स्मृति, बस में सवार होकर निकले.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आज गुरुवार को इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई गई। NEET पेपर लीक मामले को लेकर इंडी गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इस बैठक में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी के घर चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी शरद गुट से …

Like us share us

यूपी रोडवेज की बड़ी सौगात, रायबरेली-कानपुर बस का किराया घटा; सात हजार से अधिक यात्रियाें को मिलेगा लाभ

परिवहन निगम डिपो से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। डिपो से संचालित बसों में रायबरेली से कानपुर तक का किराया नौ रुपये कम कर दिया गया है। अब यात्रियों को रायबरेली से कानपुर तक सफर के लिए 181 रुपये के बजाय 172 रुपये किराया देना होगा। किराया कम होने से …

Like us share us

राहुल गांधी के घर INDI गठबंधन की बैठक, बाहर खड़ी कई खाली बसें, क्या है विपक्ष का प्लान?

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आज गुरुवार को इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई गई। NEET पेपर लीक मामले को लेकर इंडी गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इस बैठक में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी के घर चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी शरद गुट से …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “हर सनातनी की श्वांस-श्वांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम”

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर सनातनी की श्वांस-श्वांस में प्रभु श्रीराम बसते हैं। भगवान श्रीराम का नाम ऐसा है जिसे हर कोई अपने नजदीक पाता है। जीवन में भक्ति के बिना अंधकार, अराजकता व अज्ञानता होती है। जीवन में सुगमता को जानने के लिए हमें ज्ञान और भक्ति …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “आस्थावान बनने का ठेका ले रहे आस्था पर प्रहार करने वाले”

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था, सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान आस्था पर प्रहार करने वाले सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं। कांग्रेस व सपा के लोगों के मुंह से आस्था के उपदेश …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button