Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

अयोध्या में राम-रामायण से लेकर काशी में गंगा और लखनऊ में लोकधारा तक, उ.प्र. में होंगे तीन बड़े कला आयोजन

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और जीवंत परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ देशभर के कलाकारों को एक मंच पर लाने के लिए प्रदेश सरकार विशेष तैयारी कर रही है। इसके लिए अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में तीन प्रमुख कला कार्यशालाओं और शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

             इन कार्यक्रमों में राम और रामायण की सांस्कृतिक परंपरा, लोक एवं पारंपरिक चित्रकला तथा काशी और गंगा की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य ललित कला अकादमी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से होने वाले इन आयोजनों में वरिष्ठ कलाकारों के साथ युवा कलाकारों और कला विद्यार्थियों को भी सीखने और संवाद का अवसर मिलेगा। अयोध्या में 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सहयोग से राम की पैड़ी/गुप्तार घाट पर ‘राम, रामायण और अयोध्या’ राष्ट्रीय कार्यशाला एवं व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें 25 कलाकारों और 10 विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। 

        इस आयोजन के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग, एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज और वामसी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स एंड डिजाइन समेत कई संस्थानों का सहयोग होगा। वाराणसी में गंगा तट पर दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में चार दिवसीय ‘काशी फ्लो’ अंतरराष्ट्रीय कला शिविर एवं प्रदर्शनी होगी, जिसे गंगा महासभा और राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, गंगा, काशी और यहां की जीवंत परंपराओं को कला के माध्यम से अभिव्यक्त और दस्तावेजित करना है। आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकारों की भागीदारी होगी, जिनमें वाराणसी, वृंदावन, देहरादून, मथुरा, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, ओडिशा, लखीमपुर, सिरसा, मऊ, मेरठ और अन्य स्थानों के कलाकार शामिल हैं। प्रस्तावित प्रतिभागियों में प्रो. एस. प्रणाम सिंह, विजय सिंह, प्रो. सत्यवान सिंह बावनी, प्रो. सरोज रानी, डॉ. गोपाल प्रसाद, सुमित्रा, राजकुमार घोष, विनोद कुमार, डॉ. प्रिंस राज, अनिल शर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, पंकज वर्मा, कमलेश्वर शर्मा, संतोष कुमार साहनी, योगेंद्र मौर्य और डॉ. शु्भ्रा नाग समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं।

             ‘काशी फ्लो’ के जरिए देश और विदेश के कलाकारों को उत्तर प्रदेश की विरासत, उसके संरक्षण और सांस्कृतिक समृद्धि को कला की भाषा में समझने और प्रस्तुत करने का अवसर देने की परिकल्पना की गई है। आयोजन में कला, आध्यात्मिकता, विरासत, लोगों और गंगा के बीच संबंध को केंद्र में रखा जाएगा। इसके जरिए अयोध्या के राम मंदिर और राम परंपरा, काशी विश्वनाथ धाम और प्रयागराज की कुंभ परंपरा जैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक प्रतीकों से जुड़ी विरासत को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने का प्रयास होगा। कार्यक्रम को भविष्य के लिए रचनात्मक संवाद और जीवंत विरासत के संरक्षण का मंच बनाने की परिकल्पना है। 

         पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि इस विरासत को संग्रहालयों और अभिलेखों तक सीमित रखने के बजाय उसे कलाकारों, विद्यार्थियों और आम लोगों के जीवन से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया अयोध्या में राम और रामायण की सांस्कृतिक परंपरा, लखनऊ में लोक एवं पारंपरिक कलाओं और वाराणसी में गंगा तथा काशी की आध्यात्मिक विरासत को केंद्र में रखकर आयोजित होने वाले ये कला शिविर इसी सोच का हिस्सा हैं। हमारा लक्ष्य वरिष्ठ और प्रसिद्ध कलाकारों के अनुभव को युवा प्रतिभाओं तक पहुंचाना, पारंपरिक कला विधाओं को समकालीन संदर्भ में आगे बढ़ाना और उत्तर प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने नई रचनात्मक भाषा में प्रस्तुत करना है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण तरीके से कराया जाए। 

       अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि, इन तीनों आयोजनों का व्यापक उद्देश्य परंपरा, रचनात्मकता और नई पीढ़ी के बीच निरंतर संवाद तैयार करना है। ‘लोकधारा’ से जहां पारंपरिक कला में नए कलाकारों को व्यवहारिक प्रशिक्षण, वरिष्ठ कलाकारों से सीधा सीखने और नई कलाकृतियां तैयार करने का अवसर मिलेगा, वहीं कला तकनीकों और प्रक्रियाओं का दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा। कलाकारों, शिक्षण संस्थानों और समुदाय के बीच मजबूत सहयोग विकसित करने के साथ इसे भविष्य में वार्षिक आयोजन के रूप में आगे बढ़ाने की संभावना भी रखी गई है। इसी तरह अयोध्या और वाराणसी के आयोजन कला के माध्यम से प्रदेश की जीवंत विरासत को नई पीढ़ी और व्यापक कला समुदाय तक पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे। इन पहलों के जरिए उत्तर प्रदेश में कला, विरासत, सीख और रचनात्मकता को जोड़ते हुए ‘हमारी संस्कृति, हमारी ताकत’ की भावना को नई दिशा देने की कोशिश की जाएगी।

‘जब 14 करोड़ वोटर अवैध, तो 2024 का इलेक्शन वैध कैसे?’ राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को हैदराबाद में ‘भारत समिट’ को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उसने मतदान करने वाले 140 मिलियन (14 करोड़) लोगों को या तो अस्तित्वहीन मतदाता या गैर-मतदाता करार दिया। ‘2024 का चुनाव …

Like us share us

योगी सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को देगी नई रफ्तार, इनक्यूबेटर्स और एक्सीलरेटर प्रोग्राम से मजबूत होगा नवाचार का आधार

योगी सरकार प्रदेश को देश के प्रमुख स्टार्टअप और नवाचार केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में युवाओं के नवाचार, उद्यमिता और नए व्यावसायिक विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जहां किसी नए विचार को …

Like us share us

योगी सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर, प्रदेश के 26,720 परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट

योगी सरकार प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित परिषदीय विद्यालयों के 20 प्रतिशत विद्यालयों का सोशल ऑडिट कराया जाएगा।इसके लिए कुल 26,720 परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। …

Like us share us

योगी सरकार में छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली, घाटों पर होगी पर्याप्त रोशनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दीपावली के बाद अब छठ पूजा पर भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि त्योहार के दौरान गांव से लेकर शहर तक उपभोक्ताओं को सुचारु, सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली मिले। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन …

Like us share us

योगी सरकार में रात का सफर हुआ आसान, महिलाएं भी बेफिक्र होकर तय कर रहीं लंबी दूरी

योगी सरकार में कानून-व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं में हुए बेहतर बदलाव का असर उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन आवागमन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के कारण रात में सफर करने वाले यात्रियों का भरोसा बढ़ा है।नौकरीपेशा महिलाएं, छात्राएं और परिवारों के साथ यात्रा …

Like us share us

राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है सैन्य परिवार: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में मौजूद रहेंगे। आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। लगभग 15 से 20 लाख लोगों का …

Like us share us

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों में नए DM तैनात

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अफसरों के तबादले संबंधी दिए गए दिशा-निर्देश के तहत शुक्रवार देर रात राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले 38 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें पांच जिलाधिकारी सहित लखनऊ व मेरठ विकास प्राधिकरण …

Like us share us

पीएम मोदी 21 नवंबर को आएंगे लखनऊ, कौशल दीक्षा समारोह में आईटीआई टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कौशल …

Like us share us

यूपी चुनाव: दिल्ली में संजय निषाद ने अमित शाह से की मुलाकात, पार्टी की मांगों और मुद्दों पर की चर्चा.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज और पार्टी पदाधिकारियों से जुड़ी …

Like us share us

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘दिव्य संस्कृति भवन’ का लोकार्पण, बोले- आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे के पूरक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है। आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत मुक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का भी मार्ग है। आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे को मजबूत करने वाली शक्तियां हैं। भारत आज आर्थिक, सामरिक, विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी शक्तियों …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button