Main Storiesचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का प्रस्ताव आते ही बीजेपी का विरोध

श्रीनगर । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की गई है। प्रस्ताव पेश होते ही विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया क्योंकि प्रस्ताव में जून 2000 में तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार द्वारा पारित स्वायत्तता संबंधी प्रस्ताव का उल्लेख था। प्रस्ताव में कहा गया है, 26 जून 2000 और 6 नवंबर 2024 को सदन द्वारा पारित प्रस्तावों के अलावा, सदन भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल और शीघ्र बहाल करने की मांग करता है तथा इस प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजने का निर्णय लेता है। दरअसल फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने 26 जून 2000 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें नौ अगस्त 1953 से पहले मौजूद व्यवस्था के अनुरूप अधिक स्वायत्तता बहाल करने का उल्लेख था। वहीं, छह नवंबर 2024 को विधानसभा ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया था।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव सदन में पेश किए जाने पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर इसका स्वागत किया। हालांकि, 2000 के स्वायत्तता प्रस्ताव के संदर्भ को लेकर भाजपा सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सदन में स्वायत्तता के मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देंगे।

भाजपा विधायक आसन के करीब पहुंच गए और उन्होंने प्रस्ताव की प्रतियां फाड़ीं। भाजपा विधायक आर. एस. पठानिया ने कहा, हम सदन में स्वायत्तता के मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देंगे। हंगामे के बीच कई विधायकों के बीच तीखी बहस भी हुई और सदन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब कांग्रेस विधायकों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य अपनी सीटों से खड़े हो गए और कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट, इरफान हाफिज लोन और इफ्तिखार अहमद ने सीईसी के खिलाफ नारे लगाए और वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ तथा निष्पक्ष चुनाव के बिना लोकतंत्र नहींश्श् लिखे बैनर प्रदर्शित किए। लोन ने कहा, यह लोकतंत्र पर हमला है।

यूपी के 50 लाख LPG उपभोक्ताओं पर सब्सिडी बंद होने का खतरा, लास्ट डेट से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

 रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने वाले प्रदेश के पचास लाख उपभोक्ताओं को केवाईसी न कराना महंगा पड़ सकता है। इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। गैस कंपनियों की ओर से लगातार …

Like us share us

 एसआईआर को लेकर कई बड़े फैसले; चुनाव आयोग की बैठक में क्या-क्या हुआ?

चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की बैठक हुई है। इसी बीच चुनाव आयोग ने कई मुद्दों पर अपना पक्ष साफ किया है और एसआईआर को लेकर कई फैसले भी लिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा …

Like us share us

CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक, फॉर्म-6 डिक्लेरेशन को बताया सही

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद चुनाव आयोग ने आंतरिक असहमति और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने कहा कि किसी लोकतांत्रिक संस्था के भीतर विचार-विमर्श, आपत्तियां और सुझाव आना सामान्य …

Like us share us

भजन क्लबिंग में दिखे प्रधानमंत्री मोदी, क्या है भक्ति और कॉन्सर्ट के मेल का ये नया ट्रेंड?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित एक भजन क्लबिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ भजन का आनंद लिया। ये आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जनवरी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी भजन क्लबिंग का …

Like us share us

 केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोकी गई, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश, हेली सेवा भी रही बंद

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम यात्रा को शनिवार दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। खराब मौसम के चलते शनिवार को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी संचालित नहीं हुई। …

Like us share us

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश जारी, आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के 80 प्रतिशत से अधिक जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। लखनऊ समेत राज्य के बड़े हिस्से में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश को लेकर आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को बांदा जिले में 227 मिलीमीटर बारिश दर्ज …

Like us share us

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनावी तैयारियों के बीच भेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस दौरै पर उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। दोनों नेताओं …

Like us share us

‘वह रायबरेली-अमेठी जाएंगे तो हम भी जा सकते हैं कन्नौज-इटावा’, सपा प्रमुख के दौरे पर अजय राय का पलटवार

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी के बीच अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से तनातनी और बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा प्रमुख के दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह भी इटावा, कन्नौज और सैफई जा सकते …

Like us share us

यूपी में बारिश और आकाशीय बिजली पर सीएम योगी सख्त, रेड-ऑरेंज जोन अलर्ट पर, 24 घंटे में सहायता के निर्देश

 प्रदेश में खराब मौसम व लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मौसम पूर्वानुमान व चेतावनी के हवाले से रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क किया है। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि डीएम फील्ड में …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी: उ.प्र. के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:-उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button