Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: चार जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल चार्जशीट ने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन चार्जशीट में दर्ज उनके बयान के मुताबिक चोरी की सूचना, वीडियो और करीब 2.25 लाख रुपये की रकम से जुड़ा संदेश उन्हें चार जून की रात करीब पौने दस बजे ही मिल गया था। 


अगले दिन उन्हें चोरी से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस को कब और किस स्तर से जानकारी दी गई और कार्रवाई में इतना अंतर क्यों रहा।चार्जशीट के अनुसार, चार जून की रात गणना कर्मी आनंद कुमार चौधरी ने चंपत राय के मोबाइल पर वीडियो और लिखित संदेश भेजा था। संदेश में चढ़ावे की रकम में करीब 2.25 लाख रुपये की चोरी की जानकारी दी गई थी। वीडियो में नोटों की गड्डियां दिखाई गई थीं। विवेचना में इस रकम के गणना कक्ष के बाथरूम से बरामद होने का भी उल्लेख है।पांच जून को मामला और स्पष्ट हुआ। चार्जशीट के मुताबिक अयोध्या पहुंचने के बाद चंपत राय की ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात हुई। उनके आवास पर लैपटॉप के जरिये गणना कक्ष के वीडियो दिखाए गए।फुटेज में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान नोटों की गड्डियों से कथित तौर पर रकम निकालने की तस्वीरें सामने आईं। इसके बावजूद एफआईआर 25 जून को दर्ज हुई। यही करीब तीन सप्ताह का अंतर अब मामले में महत्वपूर्ण सवाल बन गया है।

सवाल यह है कि चार जून की रात चंपत राय को सूचना मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले किसे बताया? क्या पुलिस को तत्काल सूचना दी गई? यदि नहीं, तो ट्रस्ट स्तर पर मामले की जांच या सत्यापन का फैसला किसने लिया? 

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चार्जशीट में है ये उल्लेख
पांच जून को वीडियो देखने के बाद क्या कार्रवाई की गई? चार्जशीट में गणना कक्ष की व्यवस्था, कर्मचारियों की ड्यूटी, चाबी और चढ़ावे की रकम जमा करने की प्रक्रिया का भी उल्लेख है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और सीडीआर के विश्लेषण तथा बरामदगी को आरोपों के समर्थन में साक्ष्य बताया है।

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

चंपत राय – फोटो : अमर उजाला

आठ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप प्रमाणित पाए जाने की बात चार्जशीट में कही गई है। हालांकि, मौजूदा चार्जशीट में चंपत राय को आरोपी नहीं बनाया गया है।

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

अयोध्या का राम मंदिर। – फोटो : amar ujala

उनका बयान गवाह के तौर पर दर्ज है। चार्जशीट में ऐसा कोई निष्कर्ष भी नहीं है कि उन्होंने चोरी में सहयोग किया, किसी आरोपी को संरक्षण दिया या जांच को प्रभावित किया। हालांकि, मामले की शुरुआती सूचना से एफआईआर दर्ज होने तक की टाइमलाइन अहम बिंदु है।

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

अयोध्या का राम मंदिर। – फोटो : amar ujala

फिलहाल चार्जशीट चंपत राय को आरोपी नहीं ठहराती, लेकिन उसमें दर्ज घटनाक्रम यह सवाल जरूर छोड़ता है कि चोरी की जानकारी सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचने के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू होने में इतना समय क्यों लगा।

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर परिसर

राम मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थायी रूप से तैनात हुई एनएसजी
राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम अयोध्या में स्थायी तैनाती की दिशा में सक्रिय हो गई है। एनएसजी कमांडो राम मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अयोध्या में एनएसजी का हब भी बनाया जा रहा है। इसके बाद राम मंदिर के साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में भी एनएसजी की भूमिका बढ़ने की संभावना है।

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर 

24 से 29 सितंबर तक राम मंदिर परिसर में सुरक्षा एजेंसियों और मंदिर की सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनएसजी की बैठकें चल रही हैं। कमांडो मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को समझने के साथ अधिकारियों से विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। 

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर परिसर 

मंदिर परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और संभावित आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों का भी आकलन किया जा रहा है। राम मंदिर परिसर में एनएसजी कमांडो की मौजूदगी के बीच पिछले तीन दिनों से सुरक्षा अभ्यास भी चल रहा है। 

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर

इसमें मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को परखने और आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों का परीक्षण किया जा रहा है। एनएसजी टीम मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रही है। 

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने बताया कि राम मंदिर समेत धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए एनएसजी की एक यूनिट स्थायी रूप से तैनात कर दी गई है। यूनिट इस समय राम मंदिर में है और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परख रही है।

Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role

राम मंदिर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राम मंदिर के साथ धार्मिक स्थलों पर फोकस
अयोध्या में एनएसजी का हब बनने के बाद उसकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का इस्तेमाल राम मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए भी किया जा सकेगा। रामनगरी में रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु आते हैं। 

यूपी-बिहार विधान परिषद चुनावः BJP ने दोनों राज्यों में उम्मीदवारों का किया ऐलान

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि बिहार में चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान …

Like us share us

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में लंबे समय से अटके बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व की …

Like us share us

देश में अभी नहीं थमेगी बारिश, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा

नयी दिल्ली । देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके कारण दक्षिणी, पूर्वोत्तर और कुछ मध्य भारतीय राज्यों में अगले …

Like us share us

पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय, राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन का किया समर्थन

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए पीड़ितों को जिम्मेदार ठहराने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने …

Like us share us

SIR विवाद के बीच पी. चिदंबरम का बड़ा दावा, बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के बावजूद चुनाव नतीजे को इससे जोड़ना सही नहीं

) नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर देश में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु चुनाव के नतीजों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल जरूर उठते …

Like us share us

स्कूलों में रैगिंग-बुलिंग पर केंद्रीय कानून की मांग वाली पीआईएल सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षण संस्थानों में रैगिंग और बुलिंग की समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता, जो खुद एक छात्र है, ने सुप्रीम कोर्ट …

Like us share us

राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: चार जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल चार्जशीट ने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन चार्जशीट में दर्ज उनके बयान के मुताबिक चोरी की सूचना, वीडियो और करीब 2.25 लाख रुपये की रकम से जुड़ा संदेश उन्हें चार …

Like us share us

Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई टली

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एक विशेष अदालत में मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय की। परिवादी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता …

Like us share us

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने आज सक्रिय  राजनीति में उतरने का ऐलान कर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। मित्तल ने साफ किया कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के सहारे नहीं, बल्कि स्वतंत्र मंच के जरिए जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि …

Like us share us

योगी सरकार के प्रयास से गन्ने की खेती में बढ़ेगी ‘मिठास’

ग्रेटर नोएडा, (यूएनएस)। इंटरनेशनल ट्रेड शो में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के स्टॉल पर गन्ने की नवीन उन्नत चार किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। गन्ना अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित इन किस्मों का उद्देश्य प्रदेश में गन्ने की उत्पादकता और चीनी परता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना तथा लाल …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button