Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान, नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा, कहा- अब सारा शोर खत्म

नयी दिल्ली । पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने नीति (ई 20 पेट्रोल) को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। उद्योग संगठन सीआईआई (सीआईआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने दावा किया कि तीन महीने पहले ई20 ईंधन के खिलाफ जो हंगामा खड़ा किया गया था, वह पूरी तरह से पैसे देकर चलाया गया एक पेड कैंपेन  था। उन्होंने कहा कि अब यह सारा शोर खत्म हो चुका है और लोग इसके फायदों को समझ रहे हैं। गडकरी का यह बयान सरकार द्वारा केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में संशोधन की अधिसूचना जारी करने के ठीक एक दिन बाद आया है। नए नियमों के तहत अब ई100 (लगभग शुद्ध इथेनॉल) तक चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को मंजूरी दे दी गई है। गडकरी ने कहा कि इथेनॉल मिश्रण से भारत कच्चे तेल के आयात पर अपनी निर्भरता कम कर सकेगा, जिससे देश की कीमती विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का भरोसा दिया। दूसरी ओर, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोवा में आयोजित एनर्जी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन मीट में कहा कि सरकार का लक्ष्य 20ः इथेनॉल सम्मिश्रण का था और इसे आगे बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि ई20 को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक खबरें एक सोची-समझी कहानी का हिस्सा हैं। कच्चा तेल आयात करना देश के चालू खाता घाटे (सीएडी) का बड़ा कारण है, जिसे बायोफ्यूल के जरिए नियंत्रित किया जा रहा है। देश में ई20 पेट्रोल पेश किए जाने के बाद से ही वाहन चालकों और उपभोक्ताओं के बीच इसे लेकर सवाल उठने लगे थे। माइलेज घटने का दावारू कई वाहन चालकों ने शिकायत की थी कि ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है। इंजन को नुकसान की चिंतारू पुराने वाहनों के पुर्जों और इंजन पर एथेनॉल के असर को लेकर संशय जताया जा रहा था। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि मानकों के अनुरूप ई20 से इंजन खराब होने का कोई बड़ा प्रमाण नहीं मिला है और पुराने वाहनों में ईंधन दक्षता केवल 3 से 5 प्रतिशत तक ही प्रभावित हो सकती है। सरकार ने इसे प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने वाला दूरदर्शी कदम बताया है।

मुख्यमंत्री योगी “श्री अयोध्या जी में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय”

विजय कुमार निगम लखनऊ :– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात प्रारम्भ हुए दीपोत्सव को लेकर अपने भाव व उत्साह प्रदेशवासियों से साझा किए। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है।   मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव का …

Like us share us

CM योगी “प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की …

Like us share us

क्या डेटा कानून से पत्रकारिता होगी प्रभावित..? न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस

नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) एक्ट और इससे जुड़े नियमों को चुनौती देने वाली डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। एसोसिएशन का कहना है कि कानून के कुछ प्रावधान प्रेस की स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार को प्रभावित कर सकते …

Like us share us

शिवराज सिंह चैहान “मोदी विरोध में कांग्रेस सोचने, समझने, सुनने की क्षमता खो चुकी है”

भोपाल । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में विपक्षी पार्टी इतनी श्अंधीश् हो गई है कि उसने सोचने, समझने और सुनने की क्षमता खो दी है। चैहान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस की …

Like us share us

जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर पर लोकायुक्त का छापा, 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

जबलपुर । मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी स्थित आवास पर दबिश दी।इस कार्रवाई में लगभग 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है जो उसकी आय से 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर …

Like us share us

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता

नयी दिल्ली । धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बीच मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और …

Like us share us

ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान, नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा, कहा- अब सारा शोर खत्म

नयी दिल्ली । पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने नीति (ई 20 पेट्रोल) को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। उद्योग संगठन सीआईआई (सीआईआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने दावा किया कि तीन महीने पहले ई20 ईंधन के खिलाफ जो हंगामा खड़ा …

Like us share us

राम के नाम पर आए चढ़ावे का हिसाब दो, राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

नयी दिल्ली कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे और कीमती दान में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुप्पी तोड़नी चाहिए, क्योंकि पूरा देश जवाब मांग रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह …

Like us share us

यूपी विधान परिषद चुनाव: सात जगहों पर होगी वोट की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जाएगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। उत्तर प्रदेश विधान …

Like us share us

यूपी में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में CEO सख्त, 10 अप्रैल के बाद फीड हुए फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच के दिए आदेश

मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो अब केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, मंडलायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) भी जवाबदेही से नहीं बच सकेंगे। पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के प्रकरण के बाद चुनाव आयोग ने प्रदेशभर में पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर कड़ा रुख अपनाया है। आजमगढ़ समेत सभी जिलों में मतदाता …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button