Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राम के नाम पर आए चढ़ावे का हिसाब दो, राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

नयी दिल्ली कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे और कीमती दान में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुप्पी तोड़नी चाहिए, क्योंकि पूरा देश जवाब मांग रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह मांग फिर उठाई कि पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुप्पी तोड़िए। देश जानना चाहता है कि चंदा चोर कौन हैं? भागीदार कौन-कौन हैं? उच्चतम न्यायालय की देखरेख में निष्पक्ष जांच क्यों नहीं?

उन्होंने दावा किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के कुछ महीने बाद नवंबर, 2020 में एक निजी ऑडिट कंपनी ने उसके इंटरनल ऑडिट और रिस्क मैनेजमेंट को लेकर कई गंभीर खामियां बताई थीं। रमेश के मुताबिक, कंपनी ने प्रबंधन को बहुत ही गैरपेशेवर बताते हुए कहा था कि जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय नहीं हैं, दान का व्यवस्थित रिकॉर्ड नहीं है और लेन-देन तथा डेटा एंट्री की दूसरी या तीसरी जांच की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऑडिट कंपनी ने बैंक मिलान एवं लेखांकन के लिए योग्य कर्मचारियों की कमी और आईटी डेटा की सुरक्षा तथा सत्यापन की उचित व्यवस्था नहीं होने की ओर भी ध्यान दिलाया था। कांग्रेस नेता ने कहा, जब खतरा 2020 में ही लिखकर बता दिया गया था, तो उस पर काम क्यों नहीं हुआ? शिकायत करने वाले को ही क्यों हटाया गया? श्रद्धालुओं के कीमती दान की रसीद तक क्यों नहीं काटी गई? उन्होंने दावा किया कि 2026 में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने भी पाया कि नकदी की गिनती वाले कमरे से 105 बार नकदी निकाली गई और कर्मचारी कथित तौर पर कैमरों के सामने खड़े होकर उन्हें ढक देते थे। रमेश ने मंदिर निर्माण से जुड़े इंजीनियर दीनानाथ वर्मा के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय को ठेकों में कथित तौर पर 40 प्रतिशत कमीशन, फर्जी मजदूर दिखाने और सामान के बढ़े हुए बिल बनाने की शिकायत की थी। कांग्रेस नेता के मुताबिक, वर्मा का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही हटा दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जांच में कई ऐसी बेशकीमती वस्तुएं मिलीं, जिनके लिए दानदाताओं को रसीद जारी नहीं की गई थी। रमेश ने कहा, देश की जनता को सरकारी एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से मामला समाप्त नहीं हो सकता और सभी जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव का कहना है कि ऑडिट की चेतावनियों, ठेकों में कथित कमीशनखोरी, कथित हेराफेरी और बेशकीमती दान का पूरा हिसाब सामने आना चाहिए। रमेश ने कहा, राम के नाम पर आए चढ़ावे का हिसाब देश मांग रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था किसी को भी जवाबदेही से बचने का अधिकार नहीं देती।

मुख्यमंत्री योगी “श्री अयोध्या जी में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय”

विजय कुमार निगम लखनऊ :– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात प्रारम्भ हुए दीपोत्सव को लेकर अपने भाव व उत्साह प्रदेशवासियों से साझा किए। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है।   मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव का …

Like us share us

CM योगी “प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की …

Like us share us

क्या डेटा कानून से पत्रकारिता होगी प्रभावित..? न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस

नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) एक्ट और इससे जुड़े नियमों को चुनौती देने वाली डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। एसोसिएशन का कहना है कि कानून के कुछ प्रावधान प्रेस की स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार को प्रभावित कर सकते …

Like us share us

शिवराज सिंह चैहान “मोदी विरोध में कांग्रेस सोचने, समझने, सुनने की क्षमता खो चुकी है”

भोपाल । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में विपक्षी पार्टी इतनी श्अंधीश् हो गई है कि उसने सोचने, समझने और सुनने की क्षमता खो दी है। चैहान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस की …

Like us share us

जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर पर लोकायुक्त का छापा, 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

जबलपुर । मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी स्थित आवास पर दबिश दी।इस कार्रवाई में लगभग 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है जो उसकी आय से 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर …

Like us share us

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता

नयी दिल्ली । धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बीच मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और …

Like us share us

ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान, नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा, कहा- अब सारा शोर खत्म

नयी दिल्ली । पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने नीति (ई 20 पेट्रोल) को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। उद्योग संगठन सीआईआई (सीआईआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने दावा किया कि तीन महीने पहले ई20 ईंधन के खिलाफ जो हंगामा खड़ा …

Like us share us

राम के नाम पर आए चढ़ावे का हिसाब दो, राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

नयी दिल्ली कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे और कीमती दान में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुप्पी तोड़नी चाहिए, क्योंकि पूरा देश जवाब मांग रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह …

Like us share us

यूपी विधान परिषद चुनाव: सात जगहों पर होगी वोट की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जाएगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। उत्तर प्रदेश विधान …

Like us share us

यूपी में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में CEO सख्त, 10 अप्रैल के बाद फीड हुए फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच के दिए आदेश

मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो अब केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, मंडलायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) भी जवाबदेही से नहीं बच सकेंगे। पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के प्रकरण के बाद चुनाव आयोग ने प्रदेशभर में पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर कड़ा रुख अपनाया है। आजमगढ़ समेत सभी जिलों में मतदाता …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button