
लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चैथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जमीन पर रहकर जनता के बीच काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। यदि कार्यकर्ता इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ काम करते रहे तो 2029 में भी मोदी चैथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

शाह का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के बाद भाजपा में नेतृत्व को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में गृह मंत्री ने लखनऊ से साफ संदेश दिया कि पार्टी का नेतृत्व फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में मजबूत है। अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद तथा नाराजगी भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद के पैर की तरह अडिग है और इसे कोई हिला नहीं सकता। शाह ने यह भी कहा कि आने वाले 30 वर्षों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने की संभावना है। उन्होंने इसका श्रेय पार्टी के प्रति जनता के विश्वास और मतदाताओं के समर्थन को दिया। गृह मंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को एक बार फिर सरकार बनाने का अवसर देती है तो राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में यूसीसी का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफिया और भ्रष्टाचार की समस्या से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश आज देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल हो चुका है। शाह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से करीब 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं जमीन पर उतर चुकी हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में लूट की घटनाओं में 74 प्रतिशत, डकैती में 80 प्रतिशत, दंगों में 70 प्रतिशत और रंगदारी के मामलों में 60 प्रतिशत की कमी आई है। शाह ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था से निवेश का माहौल बना, उद्योगों को बढ़ावा मिला और रोजगार के अवसर पैदा हुए। इससे प्रदेश से लोगों का पलायन रोकने में भी मदद मिली। अब भाजपा ने 2027 के चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज करने का संकेत दे दिया है।
दीपावली से पहले किसानों को PM Kisan Samman Nidhi का उपहार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रांसफर की निधि; UP के 2.2 करोड़ किसान लाभांवित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात दौरे पर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में देश के दस करोड़ के अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की …
गुजरात को बड़ी सौगात, PM मोदी ने बनासकांठा में पशु प्रजनन केंद्र का किया लोकार्पण
पालनपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य देसी मवेशी नस्लों की गुणवत्ता में सुधार करना और दूध उत्पादन बढ़ाना है। राज्य के दो दिवसीय दौरे के तहत भीलड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री ने इस केंद्र …
IRCTC Scam: दिल्ली अदालत का बड़ा फैसला, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े कथित धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने से छूट प्रदान कर दी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में …
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार, CM धामी ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश
चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच क्रैश हो गया है। वहीं, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चमोली प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर वीटी-एचसीएक्स बद्रीनाथ से देहरादून …
BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांसय एसआईएस ग्रुप के थे संस्थापक
नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 75 वर्ष की उम्र में नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। आरके …
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, रामलीला मैदान की रैली में आने से रोके जा रहे लोग, बोले- देखिए 1 नवंबर को क्या होता है
नयी दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली विपक्ष की रैली से पहले बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों और कांग्रेस समर्थकों को कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश …
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 में भी PM बनेंगे नरेंद्र मोदी, UP में BJP को दिया 2027 चुनाव जीतने का मंत्र
लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चैथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की नवगठित प्रदेश …
अवध बार चुनाव: सुनीति सचान बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अवध बार चुनाव में पांच पदों के नतीजे घोषित:वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं सुनीति सचान, महिलाओं के लिए आरक्षित थे ये पदयोगेश सोमवंशी | लखनऊ6 घंटे पहलेवरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं सुनीति सचान, महिलाओं के लिए आरक्षित थे ये पद|लखनऊ,इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन चुनाव में पांच पदों के नतीजे घोषित किए गए हैं। ये …
गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, राजधानी में 30 को तीन घंटे 15 मिनट के प्रवास में UP कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ में तीन घंटा 15 मिनट का प्रवास है। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को यूपी के चुनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाएंगे। अमित शाह सुबह 10:40 बजे चौधरी …




