
नयी दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली विपक्ष की रैली से पहले बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों और कांग्रेस समर्थकों को कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि इस रैली में विपक्षी दलों के अलावा सामाजिक संगठनों, नागरिक समाज, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी लोगों से एकजुट होने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर पूरे देश की नजर रहेगी। उन्होंने कहा, श्देखिए कि क्या होता है। रामलीला मैदान आने वाली भीड़ और उसे रोकने की कोशिशों से देश के मौजूदा हालात का अंदाजा लग जाएगा।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश के लाखों लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसके कारण आम जनता में गुस्सा और भावनात्मक पीड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उद्योगपति गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इनके फायदे के लिए लोगों के वोट छीने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि रामलीला मैदान में होने वाला कार्यक्रम अलग-अलग राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा नहीं, बल्कि एक साझा आंदोलन है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी दल इस मुद्दे पर एक साथ खड़े हैं। उनके मुताबिक, इस आंदोलन में किसी भी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन या आम नागरिक के शामिल होने का स्वागत है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार केवल चुनाव में वोट डालने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय की आवाज और उसकी इच्छा को व्यक्त करने का माध्यम है।

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी। इससे पहले दिल्ली में खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण विपक्षी गठबंधन इंडिसा के प्रस्तावित श्महाभियोग कार्यक्रमश् को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने बताया कि सभी नेताओं की सहमति से कार्यक्रम को शुक्रवार के बजाय शनिवार को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण वरिष्ठ नागरिकों को बैठने और कार्यक्रम में शामिल होने में परेशानी हो सकती थी। इसी वजह से तारीख बदलने का निर्णय लिया गया। हालांकि, कार्यक्रम का स्वरूप पहले जैसा ही रहेगा। रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली को विपक्ष की एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी के आरोपों और मतदान के अधिकार को लेकर उठाए गए सवालों के बीच यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रैली में कितनी भीड़ जुटती है और विपक्ष सरकार के खिलाफ किस तरह अपनी रणनीति पेश करता है।
दीपावली से पहले किसानों को PM Kisan Samman Nidhi का उपहार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रांसफर की निधि; UP के 2.2 करोड़ किसान लाभांवित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात दौरे पर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में देश के दस करोड़ के अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की …
गुजरात को बड़ी सौगात, PM मोदी ने बनासकांठा में पशु प्रजनन केंद्र का किया लोकार्पण
पालनपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य देसी मवेशी नस्लों की गुणवत्ता में सुधार करना और दूध उत्पादन बढ़ाना है। राज्य के दो दिवसीय दौरे के तहत भीलड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री ने इस केंद्र …
IRCTC Scam: दिल्ली अदालत का बड़ा फैसला, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े कथित धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने से छूट प्रदान कर दी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में …
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार, CM धामी ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश
चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच क्रैश हो गया है। वहीं, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चमोली प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर वीटी-एचसीएक्स बद्रीनाथ से देहरादून …
BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांसय एसआईएस ग्रुप के थे संस्थापक
नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 75 वर्ष की उम्र में नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। आरके …
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, रामलीला मैदान की रैली में आने से रोके जा रहे लोग, बोले- देखिए 1 नवंबर को क्या होता है
नयी दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली विपक्ष की रैली से पहले बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों और कांग्रेस समर्थकों को कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश …
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 में भी PM बनेंगे नरेंद्र मोदी, UP में BJP को दिया 2027 चुनाव जीतने का मंत्र
लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चैथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की नवगठित प्रदेश …
अवध बार चुनाव: सुनीति सचान बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अवध बार चुनाव में पांच पदों के नतीजे घोषित:वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं सुनीति सचान, महिलाओं के लिए आरक्षित थे ये पदयोगेश सोमवंशी | लखनऊ6 घंटे पहलेवरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं सुनीति सचान, महिलाओं के लिए आरक्षित थे ये पद|लखनऊ,इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन चुनाव में पांच पदों के नतीजे घोषित किए गए हैं। ये …
गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, राजधानी में 30 को तीन घंटे 15 मिनट के प्रवास में UP कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ में तीन घंटा 15 मिनट का प्रवास है। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को यूपी के चुनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाएंगे। अमित शाह सुबह 10:40 बजे चौधरी …




