Main StoriesnewsRecommendedTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर हिंदुओं को जागरूक रहने का संदेश, बोले-लगातार कम हो रहे वोटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया और साफ कहा कि हिंदु वोट कटते गए और मुसलमानों ने जागरूकता दिखाकर सभी जगह अपना वोट दुरुस्त कराया। योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि हिंदुओं ने अपने वोटों को बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि मुसलमानों का वोट बनता रहा। वर्तमान जनसंख्या के अनुपात में आज प्रदेश में 2.5 करोड़ा मतदाता कम हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि यहां पर भाजपा 2022 में जितने वोटों से जीती, उससे कहीं ज्यादा हिंदुओं के वोट एसआइआर में कट गए हैं। मेरठ दक्षिण विधानसभा के एक बीएलए से फार्म 6, 7 और 8 का अंतर पूछा और कार्यकताओं से कहा कि वो सारा कार्य छोड़कर एसएसआर में जुटकर वोट बढ़वाएं।

CM BJP Meeting

मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद इस अभियान की कमान संभाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा समझाई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत सभी प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं मंत्री कार्यशाला में थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले 30 अक्टूबर को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में भी कहा था कि हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कम हो गए हैं। यही कम हुए वोट आगे बड़े घातक भी हो सकते हैं। उन्होंने इसमें से 66 लाख ऐसे मतदाता बताए थे जिनके नाम पंचायतों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में हैं, लेकिन विधान सभा की सूची से गायब हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button