Main StoriesnewsPopularRecommendedTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

यूपी चुनाव: दिल्ली में संजय निषाद ने अमित शाह से की मुलाकात, पार्टी की मांगों और मुद्दों पर की चर्चा.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज और पार्टी पदाधिकारियों से जुड़ी मांगों से संबंधित पत्र भी गृह मंत्री को सौंपा।

बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने, जीत की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई।

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि गृह मंत्री उनके अभिभावक हैं और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण निषाद और विधायक सरवन निषाद भी उपस्थित रहे।

  1. डॉ. संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।
  2. निषाद समाज के मुद्दों और पार्टी की मांगों पर चर्चा।
  3. 2027 यूपी विधानसभा चुनाव रणनीति पर सकारात्मक बातचीत।
Like us share us

Related Articles

Back to top button