Main Storiesअपराधताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

लालकिला ब्लास्ट केस, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज मामलों को दिल्ली की एनआईए कोर्ट में किया ट्रांसफर

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को मांग को स्वीकार कर लिया। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो मामलों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट स्थित विशेष एनआईए अदालत में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच ने सोमवार को एनआईए एक ट्रांसफर याचिका को मंजूरी दी। इसके तहत जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से दो मामलों को स्थानांतरित किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये मामले पिछले साल लालकिला मेट्रो स्टेशन पर हुए बम विस्फोट के पीछे की एक बड़ी साजिश यानी श्डॉक्टर मॉड्यूलश् से जुड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट ने तीन एफआईआर को भी एक साथ जोड़कर सुनवाई करने की अनुमति दी है।

एनआईए ने दलील दी थी कि तीनों एफआईआर लाल किला ब्लास्ट के पीछे कथित बड़े डॉक्टर मॉड्यूल और साजिश से जुड़ी हैं। एजेंसी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में फैले कथित व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की साजिश की जांच में ये मामले आपस में जुड़े हैं।

बता दें कि 10 नवंबर 2025 को लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों ने जान गंवाई। जांच में पता चला कि कार को फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का डॉ. उमर नबी चला रहा था। धमाके में उमर नबी की भी मौत हुई थी। एनआईए ने आरोप लगाया कि इन धमाके के पीछे डॉक्टरों सहित पढ़े-लिखे पेशेवरों का एक व्हाइट-कॉलर नेटवर्क है। एनआईए ने सितंबर में कुल 12 आरोपियों के खिलाफ 75,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था, जो खुद आत्मघाती हमलावर था और धमाके में मारा गया था। उसका नाम भी चार्जशीट में शामिल है।

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के कुल 16,254 …

Like us share us

लखनऊ समेत अन्य नगर निगमों के भवन स्वामियों को उ.प्र. सरकार ने दी राहत

विजय कुमार निगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकायेदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। शासन ने योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2026 कर दी है। वहीं, योजना के तहत निर्धारित धनराशि जमा करने की …

Like us share us

योगी की पाती का 50वां संस्करण पूरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के लोगों के नाम पत्रों की श्रृंखला ‘योगी की पाती’ के पचास संस्करण पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उनके सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘योगी की पाती’ के 50 संस्करणों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। सूचना विभाग की ओर से तैयार पुस्तक में ‘योगी …

Like us share us

लालकिला ब्लास्ट केस, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज मामलों को दिल्ली की एनआईए कोर्ट में किया ट्रांसफर

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को मांग को स्वीकार कर लिया। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो मामलों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट स्थित विशेष एनआईए अदालत …

Like us share us

एससी-एसटी आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार के अधिकार को दी मान्यता

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समितियों की एससी-एसटी आरक्षित सीटों के रोटेशन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी मतदाता या उम्मीदवार को किसी खास निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित कराने का कोई निहित अधिकार …

Like us share us

आजम खां को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल, ईडी ने चार दिन की पूछताछ के बाद किया पेश

गाजियाबाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रामपुर के जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को उन्हें गाजियाबाद स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। चार दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने आजम खां को न्यायिक …

Like us share us

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ …

Like us share us

50 करोड़ से ज्यादा का होगा योगी सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट, महिलाओं और किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगात

 विधान सभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी प्रदेश सरकार लगभग 15 दिसंबर के आस-पास विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। इसका आकार 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। वित्त विभाग बजट के लिए विभिन्न विभागों से प्रस्ताव लेने जा रहा …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों का तबादला: कई जिलों में नए एडीएम-एसडीएम तैनात; प्राधिकरणों के सचिव भी बदले

 प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 55 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर निकायों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों में नए एडीएम और एसडीएम तैनात किए गए हैं, जबकि विकास प्राधिकरणों में भी सचिव स्तर …

Like us share us

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती बेटियां, महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल

लखनऊ। GEAR Society एवं AMU Old Boys’ Association, Lucknow के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम में वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर महिला सशक्तिकरण की एक सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बेटियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल, …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button