
गाजियाबाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रामपुर के जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को उन्हें गाजियाबाद स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। चार दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने आजम खां को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। ईडी ने इस दौरान उनसे करीब 200 सवाल पूछे, लेकिन जांच एजेंसी के मुताबिक कई सवालों पर उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिले।

ईडी ने आजम खां से रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और जौहर ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान एजेंसी ने ट्रस्ट को मिले चंदे, निर्माण कार्यों में खर्च हुई रकम और सरकारी धन के कथित इस्तेमाल से जुड़े सवाल उठाए। पूछताछ के दौरान आजम खां ने ईडी के आरोपों को खारिज किया और ट्रस्ट के कई फैसलों की जानकारी होने से इनकार किया। शत्रु संपत्ति पर कब्जे के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए इसके लिए रामपुर के जिला प्रशासन को जिम्मेदार बताया। हालांकि, इन आरोपों और आजम खां के जवाबों की जांच अभी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को भी ईडी अधिकारियों ने उनसे लंबी पूछताछ की। इस दौरान आजम खां ने कथित तौर पर पूरे मामले को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने उन ठेकेदारों से सीधे संबंध होने से भी इनकार किया, जिन पर सरकारी काम के लिए मिली धनराशि को जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में लगाने और ट्रस्ट को चंदा देने के आरोप हैं। अब ईडी इस मामले में आजम खां के कुछ करीबियों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसी यह भी पड़ताल कर रही है कि क्या मामले से जुड़े कुछ लोगों को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को जेल से रिहा होने के बाद आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई जौहर विश्वविद्यालय और जौहर ट्रस्ट से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में की गई थी। ईडी इस मामले में धन के स्रोत और उसके इस्तेमाल की जांच कर रही है। दूसरी ओर, आजम खां ने ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उनकी ओर से पक्ष रखा। हाईकोर्ट में गिरफ्तारी की वैधता और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर बहस जारी है। ऐसे में अब इस मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई और ईडी की आगे की जांच पर नजर रहेगी।
पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जवाबदेही भी जरूरी: अश्विनी वैष्णव
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …
आजम खान को न्याय मिलने की उम्मीद, 2027 में मजबूती से उतरेगा विपक्ष: शिवपाल यादव
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं …
योगी सरकार की औद्योगिक नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। प्रदेश सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों, पारदर्शी निवेश प्रक्रिया, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का परिणाम है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र …
दिल्ली का ‘शीशमहल जनता के लिए खुलेगा, टिकट लेकर देख सकेंगे लोग, BJP सरकार का बड़ा ऐलान
नयी दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब इस बंगले को आम जनता के लिए खोला जाएगा। लोग टिकट लेकर इसके अंदर जा सकेंगे और पूरे परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) मंत्री …
SIR के बाद यूपी में बढ़े 18.84 लाख वोटर, कुल संख्या 13.58 करोड़ के पार; महिला मतदाताओं की भागीदारी में बड़ा उछाल
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद प्रदेश की मतदाता सूची में 18.84 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए आलेख्य (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी कर दी। इसके अनुसार प्रदेश में अब कुल 13.58 करोड़ मतदाता हैं। हालांकि, अनुमानित जनसंख्या के आधार पर …
UP में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने SIR के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी
लखनऊ उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई सूची में प्रदेश के करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए …
यूपी के किसानों की चमकी किस्मत: जापान को भा रहे आलू के फ्लेक्स तो जर्मनी-अमेरिका में बढ़ी सूखी सब्जियों की डिमांड
योगी सरकार प्रदेश को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में प्रदेश के आलू, अंगूर, अनार, संतरा, तरबूज, मटर, आम और अमरूद जैसे उत्पादों …
यूपी के 517 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, 18 विभाग मिलकर देंगे बुनियादी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश में जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार बहुविभागीय समन्वय के साथ काम कर रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास की योजनाएं अलग-अलग विभागों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एकीकृत कार्ययोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में धरती आबा जनजातीय …





